{"_id":"5b16df1d4f1c1b614d8b4d60","slug":"cbi-investigating-on-former-uppsc-chief-anil-yadav-s-asset","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीआई खंगाल रही पूर्व अध्यक्ष अनिल यादव की संपत्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीआई खंगाल रही पूर्व अध्यक्ष अनिल यादव की संपत्ति
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Wed, 06 Jun 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
अनिल यादव
- फोटो : Self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की भर्ती परीक्षाओं की जांच कर रही सीबीआई ने आयोग के पूर्व अध्यक्ष अनिल यादव और कुछ पूर्व सदस्यों से पूछताछ की तैयारी में है लेकिन इससे पहले जांच एजेंसी उनकी संपत्ति खंगाल रही है। संपत्ति की जांच-पड़ताल के दौरान सीबीआई को कुछ महत्वपूर्ण सुराग भी मिले हैं।
सीबीआई आयोग की उन भर्ती परीक्षाओं की जांच कर रही है, जिनके परिणाम अप्रैल-2012 से मार्च-2017 के बीच जारी किए गए। पीसीएस-2015 समेत कई परीक्षाओं में अनियमितता सामने आने के बाद सीबीआई ने आयोग के कई वर्तमान एवं पूर्व अफसरों के साथ पीसीएस-2015 के चयनित अभ्यर्थियों से भी पूछताछ की है। सूत्रों का कहना है कि अफसरों से पूछताछ के दौरान मिलने सुरागों के आधार पर सीबीआई अब पूर्व अध्यक्ष अनिल यादव से पूछताछ की तैयारी में है लेकिन इससे पहले सीबीआई सुबूत जुटाने में लगी है। सीबीआई की एक टीम पश्चिमी यूपी के कुछ जिलों में नियमित रूप से जांच-पड़ताल कर रही है।
सूत्रों का कहना है कि पूर्व अध्यक्ष जिस शहर से भी जुड़े रहे, सीबीआई ने वहां अपनी टीम भेजी और पूर्व अध्यक्ष की संपत्ति के बारे में ब्यौरा जुटाया। सूत्रों के मुताबिक सीबीआई ने सरकारी विभागों से पूर्व अध्यक्ष की संपत्ति से संबंधित कुछ दस्तावेज भी हासिल कर लिए हैं, जिन्हें सुबूत के तौर इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा जांच अवधि के दौरान आयोग में तैनात रहे उन सभी पूर्व सदस्यों की संपत्ति भी खंगाली जा रही है, जो काफी विवादित रहे और परीक्षाओं में हुई गड़बड़ियों के लिए सीबीआई ने उन्हें भी चिह्नित किया है। इन पूर्व सदस्यों की भी संपत्ति का ब्यौरा जुटाए जाने के बाद सीबीआई उनसे पूछताछ करेगी।