फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   CBI arrested in the case of drug consignment, drugs were recovered on the information of Interpol

प्रयागराज : विदेश से नशे की खेप मंगाने पर CBI ने किया गिरफ्तार, इंटरपोल की सूचना पर बरामद हुआ था ड्रग्स

Sat, 22 Jul 2023 06:04 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 22 Jul 2023 06:04 PM IST
सार

नई दिल्ली स्थित कस्टम के असिस्टेंट कमिश्नर यशवंत सिंह ने इस मामले की शिकायत सीबीआई से की थी, जिसके बाद दिल्ली सीबीआई की ईओ-2 यूनिट ने दो मुकदमे दर्ज किए थे। इसमें प्रयागराज के जीटी रोड निवासी रोहित यादव और हंडिया निवासी अनिल कुमार को नामजद किया गया था।

विज्ञापन
CBI arrested in the case of drug consignment, drugs were recovered on the information of Interpol
सीबीआई - फोटो : social media

विस्तार

विदेश से मादक पदार्थ के पांच पार्सल आने की इंटरपोल की सूचना पर सीबीआई ने मुकदमा दर्ज करने के बाद प्रयागराज निवासी मोहित जायसवाल को गिरफ्तार कर लिया है। उसे अदालत में पेश करने के बाद कस्टडी रिमांड में भेज दिया गया है। नई दिल्ली स्थित कस्टम के असिस्टेंट कमिश्नर यशवंत सिंह ने इस मामले की शिकायत सीबीआई से की थी, जिसके बाद दिल्ली सीबीआई की ईओ-2 यूनिट ने दो मुकदमे दर्ज किए थे। इसमें प्रयागराज के जीटी रोड निवासी रोहित यादव और हंडिया निवासी अनिल कुमार को नामजद किया गया था।

विज्ञापन

बता दें कि इंटरपोल ड्रग यूनिट ने नई दिल्ली स्थित नेशनल क्राइम ब्यूरो को जानकारी दी थी कि कुछ संदिग्ध ड्रग पार्सल भारत भेजे गए हैं। इनमें से दो पैकेट मुंबई निवासी अर्जुन गुप्ता, दो पैकेट प्रयागराज निवासी रोहित यादव और दो पैकेट प्रयागराज निवासी अनिल कुमार ने प्राप्त किया है।

विज्ञापन


साथ ही कुछ अन्य पार्सल भी भारत आने वाले हैं। इस सूचना पर सीबीआई ने विगत 6 और 7 जुलाई को दो केस दर्ज किए। वहीं, भारत आने वाले तीन पार्सल कस्टम ने बरामद कर लिए थे। सीबीआई ने तीनों पार्सल को अपने कब्जे में ले लिया है, जिसमें 4600 ग्राम मादक पदार्थ होने की पुष्टि हुई है। सीबीआई इस मामले की जांच कर रही है। इस प्रकरण में अंतरराष्ट्रीय ड्रग ट्रैफिकिंग गिरोह का हाथ होने की आशंका जताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed