फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Cattels in school, Children's class in the garden

स्कूल में मवेशी, बाग में चली बच्चों की क्लास

Thu, 01 Aug 2019 11:49 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 01 Aug 2019 11:49 PM IST
विज्ञापन
Cattels in school, Children's class in the garden
विहार ब्लाक के प्राइमरी स्कूल मलाक तिलहाई में आवारा पशु बंद किये जाने से बाहर बैठकर पढ़ाई करते बच - फोटो : PRATAPGARH
स्कूल में मवेशी, बाग में चली बच्चों की क्लास
विज्ञापन

पूरे दिन चलती रही ग्रामीणों और अधिकारियों के बीच पंचायत
अमर उजाला ब्यूरो
बाघराय। स्कूल में जानवर होने की वजह से बच्चों की बाग में क्लास चली। हालांकि काफी बच्चे स्कूल में जानवर देखकर ही लौट गए। इस दौरान एसडीएम सहित अन्य अधिकारी ग्रामीणों से घंटों मान-मनौवल करते रहे। बाद में जल्द गोशाला के निर्माण और जानवरों को उसमें रखने की व्यवस्था पर माने।

बिहार विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय मुगलपुर में गांव व आसपास के किसानों ने बीते बुधवार की शाम को सैकड़ों पशुओं को कैद कर दिया था। इसके बाद परिसर के मेन गेट पर ताला जड़ दिया। सुबह जब प्रधानाध्यापक छेदीलाल व दिग्विजय सिंह पहुंचे तो विद्यालय में जानवरों को देख परेशान हो गए। इसकी सूचना एबीएसए आशीष पांडेय व एसओ रवींद्र सिंह यादव को दी गई। सूचना पर मौके पर तहसील राम जनम यादव एबीएसए आशीष पांडेय, एबीआरसी आशुतोष गुप्त, राजन यादव व पशुचिकित्साधिकारी विपिन सोनकर लेखपाल अखिलेश मिश्र, राजकिशोर शुक्ल ने पहुंचकर किसानो को समझाने का प्रयास किया। बावजूद इसके किसान नहीं माने। उनका कहना था कि गांव मे गोशाला का निर्माण किया जाए। थोड़ी देर में एसडीएम और तहसीलदार के साथ ही बीडीओ भी मौके पर पहुंच गए। काफी देर चली पंचायत के बाद गांव में जमीन चिह्नित करके जल्द ही गोशाला निर्माण का आश्वासन दिया गया। इसके बाद ग्रामीण माने। इस पर सभी जानवरों को अलग-अलग गोशालाओं में भेजा गया।

विहार ब्लाक के प्राइमरी स्कूल मलाक तिलहाई में ग्रामीणों द्वारा बंद किये गये आवारा पशु।

विहार ब्लाक के प्राइमरी स्कूल मलाक तिलहाई में ग्रामीणों द्वारा बंद किये गये आवारा पशु।- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed