{"_id":"5849b14e4f1c1b104f44a30f","slug":"cashless-bank-allahabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंकों में पैसा नहीं, ठंड में भटकते रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंकों में पैसा नहीं, ठंड में भटकते रहे लोग
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
Updated Fri, 09 Dec 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
other
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोट बंदी के महीने भर बाद भी बैंकों में पैसे की कमी दूर नहीं हो सकी। वेतन जारी होने के बाद बैंकों में उमड़ी भीड़ के कारण कैश की लगातार कमी बनी है। लोग कड़ाके की ठंड में बैंकों एवं एटीएम में लाइन में लगे रहे, इसके बाद भी पैसा नहीं मिला। पैसा नहीं मिलने से अब लोगों का गुस्सा बैंक कर्मियों पर उतर रहा है। लोगों ने बैंक वालों से नोकझोक की।
पंजाब नेशनल बैंक की शाखाओं में कैश होने के कारण लोगों को दो हजार का भुगतान किया गया। यह पैसा भी 12 बजे तक खत्म हो गया। पैसा खत्म होने से ग्राहकों को परेशान होना पड़ा। इलाहाबाद बैंक में भी पैसे केलिए बैंक खुलने से पहले ही लाइन लग गई थी। लोगों को दो हजार का भुगतान किया गया परंतु वहां भी कैश की कमी बनी रही। पैसे केलिए खाता धारकों को भी भटकना पड़ा। बैंक ऑफ बड़ौदा अल्लापुर, सिविल लाइंस, टैगोर टाउन सहित अन्य शाखाओं में भी कैश नहीं मिला। एटीएम में भी पैसे के लिए लोग भटकते रहे, शहर के अधिकांश एटीएम में ताला ही लटका मिला। पैसे केलिए एचडीएफसी बैंक, एसबीआई मुख्य शाखा सहित कई एटीएम में पैसे केलिए लोग एटीएम की कतार में परेशान दिखाई पड़े।