फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   case was filed against the person who jumped in front of the train, wife and father were also named

गजब : ट्रेन के आगे कूदने वाले पर ही लिख दिया मुकदमा, पत्नी-पिता को भी किया नामजद

Thu, 29 Jun 2023 04:06 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 29 Jun 2023 04:06 PM IST
सार

राममणि के बेटे पवन द्विवेदी पर कमलेश की बाइक छीनने, मारपीट करने व थाने में बुलाकर अपमानित करने का आरोप है। कमलेश की पत्नी रंजना ने उनके खिलाफ थाने में तहरीर भी दी है। पवन की ओर से दर्ज मुकदमे में जो आरोप लगाए गए हैं, वह भी बेहद चौंकाने वाले हैं।

विज्ञापन
case was filed against the person who jumped in front of the train, wife and father were also named
FIR - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

करछना में ट्रेन के आगे कूदकर खुदकुशी का प्रयास करने वाले कमलेश पटेल पर ही मुकदमा लिख दिया गया। आरोप है कि वह विवाद में समझौते के लिए पांच लाख रुपये मांगे। इसमें उसके पिता झल्लर व पत्नी रंजना पटेल को भी नामजद किया गया है। चौंकाने वाली बात यह है कि एसआरएन अस्पताल में गंभीर हाल में भर्ती कमलेश की पत्नी ने एक दिन पहले ही करछना थाने के इंस्पेक्टर पर पति को थाने में बुलाकर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। उधर पुलिस अफसरों ने महिला के आराेपों की जांच के बाबत अब तक कोई कदम नहीं उठाया है।

विज्ञापन


राममणि के बेटे पवन द्विवेदी पर कमलेश की बाइक छीनने, मारपीट करने व थाने में बुलाकर अपमानित करने का आरोप है। कमलेश की पत्नी रंजना ने उनके खिलाफ थाने में तहरीर भी दी है। पवन की ओर से दर्ज मुकदमे में जो आरोप लगाए गए हैं, वह भी बेहद चौंकाने वाले हैं। आरोप है कि पवन से उधार लिया पैसा कमलेश वापस नहीं कर रहा था। जिसके संबंध में थाने में समझौता हुआ जिसमें पांच जुलाई को पैसा वापस देने को उसने कहा था।
विज्ञापन


19 जून को कमलेश ने खुदकुशी का प्रयास किया। इस पर कमलेश की पत्नी व पिता ने झूठा प्रार्थनापत्र देकर पवन, उसके भतीजे व भाई को थाने में बुलवाया। फिर कमलेश के पिता ने समझौते के लिए परिचितों के माध्यम से पांच लाख रुपये मांगे। न देने पर फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। इसी से व्यथित होकर उनकी भाभी उर्मिला देवी की 21 जून को हार्टअटैक से मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल

इस प्रकरण में पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। खुदकुशी की कोशिश करने वाले युवक की पत्नी की ओर से लगाए गए आरोपों के संंबंध में नौ दिन बाद भी जांच की जहमत नहीं उठाई गई। दूसरी ओर आरोपी पक्ष की तहरीर पर युवक व उसके परिजनों पर मुकदमा दर्ज कर दिया गया। जिस तहरीर पर मुकदमा लिखा गया, उसे लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

सवाल यह है कि महिला को हार्ट अटैक उसके परिजनों को बार-बार थाने बुलाने से आया, इस आरोप की जांच किए बिना ही पुलिस ने रिपोर्ट क्यों दर्ज कर ली। इस मामले में प्रभारी एसीपी करछना संतोष सिंह से बात की गई तो उनका कहना है कि उन्हें प्रकरण की जानकारी नहीं है। न ही कोई शिकायत उन्हें मिली है। शिकायत मिलती है तो जांच कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed