{"_id":"5e4060a28ebc3ee58d4813b6","slug":"case-registered-yet-illegal-mining-on-land-allahabad-news-ald268050972","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुकदमा दर्ज, फिर भी हो रहा अवैध खनन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुकदमा दर्ज, फिर भी हो रहा अवैध खनन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रयागराज। धूमनगंज में जमीन कब्जाने, रंगदारी के लिए फायरिंग मामले में पुलिस दो महीने बीतने के बाद भी कार्रवाई नहीं कर रही है। जिस पर मामले की शिकायत एडीजी से की गई है। इसमें कहा गया है कि मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी दूर, पुलिस ने अब तक उसका बयान नहीं दर्ज किया है। जिससे बेखौफ आरोपी उनकी जमीन से अवैध तरीके से मिट्टी का खनन करा रहे हैं।
पोंगहट पुल निवासी अब्दुल रहीम(80) ने तीन दिसंबर को धूमनगंज थाने में तहरीर देकर जैद खालिद, पूर्व सांसद अतीक अहमद के करीबी आबिद प्रधान, जसीम, जाफर, अरकम व राहुल सिंह को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उनका आरोप था कि रसूलपुर मरियाडीह स्थित उनकी जमीन पर पहुंचे जैद व अन्य आरोपियों ने आबिद प्रधान के नाम से 25 लाख रंगदारी मांगी। इंकार करने पर फायरिंग की। सूचना पर पहुंची 112 नंबर पुलिस ने जसीम व राहुल को मयपिस्टल गिरफ्तार किया था। जबकि अन्य भाग निकले थे। शुक्रवार को पीड़ित ने एडीजी से मिलकर शिकायत की। कहा कि दो महीने बाद भी पुलिस ने अब तक उनका बयान भी नहीं दर्ज किया है। आरोप लगाया कि गिरफ्तारी न होने से मुख्य समेत आरोपी बेखौफ हैं और उनकी जमीन से अवैध मिट्टी खनन करवा रहे हैं। जिसकी शिकायत करने पर भी कार्रवाई नहीं हुई। एडीजी ने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।