फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Case of transfer after death: Doctor said - canceling the transfer order is not enough, the government should express regret by writing a letter

मौत के बाद तबादले का मामला : चिकित्सक बोले- आदेश निरस्त करना पर्याप्त नहीं, पत्र लिखकर खेद जताए सरकार

Sun, 03 Jul 2022 10:20 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 03 Jul 2022 10:20 PM IST
सार

चित्रकूट के संयुक्त जिला चिकित्सालय में तैनात रहे डॉ. दीपेंद्र सिंह की तेरहवीं के बाद प्रयागराज में तबादला करने और फिर उस आदेश को निरस्त करने के मामले पर सरकार की लगातार किरकिरी हो रही है।

विज्ञापन
Case of transfer after death: Doctor said - canceling the transfer order is not enough, the government should express regret by writing a letter
Prayagraj News : डॉ. दीपेंद्र सिंह (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

तेरहवीं के बाद डॉ. दीपेंद्र सिंह की सर्जन के पद पर हुई तैनाती के आदेश को आनन-फानन में निरस्त किए जाने को पर्याप्त नहीं माना जा रहा है। प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ और इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन के पदाधिकारियों का कहना है कि कम से कम सरकार को इस गलती के लिए खेद प्रगट करना चाहिए।

विज्ञापन



साथ ही डॉ. दीपेंद्र के परिजनों को पत्र जारी कर अपनी संवेदना भी शासन को व्यक्त करनी चाहिए। इस बीच पीएमएस ने दिवंगत चिकित्सक की पत्नी को संविदा पर नौकरी दिलाने के लिए पहल करने का एलान किया है। जल्द ही इस मसले पर संघ के पदाधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल मुख्य चिकित्साधिकारी से मुलाकात कर इसके लिए प्रस्ताव सौंपेगा।
विज्ञापन



चित्रकूट के संयुक्त जिला चिकित्सालय में तैनात रहे डॉ. दीपेंद्र सिंह की तेरहवीं के बाद प्रयागराज में तबादला करने और फिर उस आदेश को निरस्त करने के मामले पर सरकार की लगातार किरकिरी हो रही है। रविवार को पीएसएस और एएमए के पदाधिकारियों ने इसे शासन की लापरवाही करार देते हुए इस पर उनके परिवार को पत्र लिखकर खेद जताने का आग्रह किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन के सचिव डॉ. राजेश कुमार मौर्या ने कहा कि कम से कम इस लापरवाही के लिए डॉ. दीपेंद्र के परिवार को पत्र लिखकर शासन की ओर से खेद जताया जाना चाहि। उधर, प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के अध्यक्ष डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि डॉ. दीपेंद्र सिंह के परिवार के प्रति संघ की गहरी संवेदना जुड़ी हुई है। उनकी पत्नी डॉ. आभा सिंह को एनएचएम के तहत जिला महिला (डफरिन) चिकित्सालय में संविदा पर नियुक्ति कराने के लिए मुख्य चिकित्साधिकारी से जल्द ही मुलाकात करेगा।


सीएमओ से मिलकर उनको इस आशय का प्रस्ताव दिया जाएगा। पीएमएस के अध्यक्ष ने बताया कि इस समय डफरिन अस्पताल में महिला चिकित्सकों के तीन पद रिक्त हैं। ऐसे में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. आभा को तैनाती दी जा सकती है। ऐसे होने पर दीपेंद्र के आश्रित परिवार को राहत मिल जाएगी। इसके अलावा संघ की ओर से चित्रकूट जाकर उनके बकाया देयों के त्वरित भुगतान के लिए भी आग्रह किया जाएगा।

आज विधायक हर्षवर्धन से मिलेंगे दिवंगत चिकित्सक के परिजन
डॉ. दीपेंद्र की पत्नी डॉ. आभा सिंह को संविदा पर तैनाती दिलाने के लिए परिजन सोमवार को शहर उत्तरी के विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी से मुलाकात करेंगे। यह जानकारी दिवंगत चिकित्सक के भाई हेमेंद्र सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि विधायक को संविदा पर नियुक्ति के लिए ज्ञापन दिया जाएगा। इसके बाद चित्रकूट स्थित संयुक्त जिला चिकित्सालय में बकाया देयों के भुगतान के लिए प्रक्रिया शुरू कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed