फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Case of student jumping from the roof: Father said - Fed up with beatings and molestation, the daughter jumped

छात्रा के छत से कूदने का मामला: पिता बोले- पिटाई, छेड़छाड़ से तंग आकर इज्जत बचाने के लिए बेटी ने दी जान

Wed, 21 Aug 2024 07:24 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 21 Aug 2024 07:24 PM IST
सार

पुलिस ने सौरभ को गिरफ्तार कर लिया है।छात्रा के पिता भूपेन्द्र नाथ त्रिपाठी ने पुलिस को बताया कि उनकी 22 वर्षीय बेटी दीपाली प्रतियोगी परिक्षाओं की तैयारी करने के लिए तिलक नगर अल्लापुर में रहती थी। वह 20 अगस्त को सुबह 10: 30 मिनट पर घर से यूनिवर्सिटी रोड किताब लेने गई थी।

विज्ञापन
Case of student jumping from the roof: Father said - Fed up with beatings and molestation, the daughter jumped
दीपाली त्रिपाठी। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कटरा में एक दिन पहले छात्रा की खुदकुशी के मामले में पिता ने उसके दाेस्त सौरभ सिंह व तीन दोस्तों पर आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में केस दर्ज कराया है। आरोप है कि सौरभ बेटी से छेड़छाड़ करता था और मंगलवार को भी उसने ऐसा ही किया। विरोध पर अपने दोस्तों संग मिलकर पीटा। पिटाई, छेड़छाड़ से तंग आकर इज्जत बचाने को ही बेटी ने छत से छलांग लगा दी जिसमें उसकी जान चली गई।

विज्ञापन







उधर पुलिस ने सौरभ को गिरफ्तार कर लिया है। छात्रा के पिता भूपेन्द्र नाथ त्रिपाठी ने पुलिस को बताया कि उनकी 22 वर्षीय बेटी दीपाली प्रतियोगी परिक्षाओं की तैयारी करने के लिए तिलक नगर अल्लापुर में रहती थी। वह 20 अगस्त को सुबह 10: 30 मिनट पर घर से यूनिवर्सिटी रोड किताब लेने गई थी।
विज्ञापन


आरोप है कि काफी दिनों से सौरभ सिंह बेटी को परेशान कर रहा था। इसकी शिकायत उसने की थी कि वह अक्सर छेड़छाड़ करता है । मंगलवार को भी उसने ऐसी ही हरकत बेटी के साथ की। इस दौरान उसने जहाज चौराहा कटरा के पास स्थित क्लाइमेक्स कोचिंग की तरफ भाग कर खुद को सुरक्षित करने का प्रयास किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि कोचिंग गेट के पहले ही सौरभ व उसके तीन अज्ञात साथी ने बेटी को पकड़ लिया और मारा-पीटा। मोबाइल भी छीनकर तोड़ दिया। इससे क्षुब्ध होकर ही इज्जत बचाने को उसने कोचिंग की छत से छलांग लगा दी। यह घटना कोचिंग में लगे सीसीटीवी में रिकॉर्ड है। इसमें सौरभ सिंह व तीन-चार अज्ञात लोग साफ दिख रहे हैं। एसीपी राजीव कुमार यादव ने बताया कि आरोपी सौरभ को गिरफ्तार कर लिया गया है। अज्ञात आरोपियों के संबंध में जांच पड़ताल चल रही है।

आरोपी के मोबाइल में मिले चैट से संदिग्ध की मिली जानकारी
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, सौरभ के मोबाइल चैट से एक अन्य संदिग्ध की जानकारी मिली है, जिसकी इस मामले में संलिप्तता की आशंका है। उसने सौरभ से टेलीग्राम पर दीपाली को लेकर चैटिंग की थी। पुलिस उसके बारे में जानकारी जुटा रही है और जल्द ही उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed