फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Case of Manoj Rai, who lost his life in Usri incident, transferred from Ghazipur to Lucknow.

High Court : उसरी कांड में जान गंवाने वाले मनोज राय का मुकदमा गाजीपुर से लखनऊ स्थानांतरित

Fri, 14 Feb 2025 02:33 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 14 Feb 2025 02:33 PM IST
सार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने गाजीपुर के उसरी चट्टी कांड (वर्ष-2001) में माफिया मुख्तार अंसारी और ब्रजेश सिंह के बीच हुई गोलीबारी में जान गंवाने वाले मनोज राय के मामले में चल रहे मुकदमे को गाजीपुर ट्रायल कोर्ट से एमपी/एमएलए कोर्ट लखनऊ स्थानांतरित कर दिया है।

विज्ञापन
Case of Manoj Rai, who lost his life in Usri incident, transferred from Ghazipur to Lucknow.
अदालत (सांकेतिक) - फोटो : ANI

विस्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने गाजीपुर के उसरी चट्टी कांड (वर्ष-2001) में माफिया मुख्तार अंसारी और ब्रजेश सिंह के बीच हुई गोलीबारी में जान गंवाने वाले मनोज राय के मामले में चल रहे मुकदमे को गाजीपुर ट्रायल कोर्ट से एमपी/एमएलए कोर्ट लखनऊ स्थानांतरित कर दिया है। यह आदेश न्यायमूर्ति समित गोपाल की पीठ ने ट्रांसफर अर्जी पर दिया।

विज्ञापन

गाजीपुर के थाना मोहम्मदाबाद में उसरी चट्टी कांड में जान गंवाने वाले मनोज राय के पिता शैलेंद्र राय ने बेटे की हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें मुख्तार अंसारी, सुरेंद्र शर्मा, अफरोज खान, मोहम्मद शाहिद व अन्य को आरोपी बनाया था। अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम गाजीपुर की कोर्ट में मामला लंबित है। याचियों ने ट्रांसफर अर्जी दाखिल कर मुकदमे को लखनऊ एमपी/एमएलए कोर्ट में स्थानांतरित करने की गुहार लगाई थी।

विज्ञापन


याची के वकील ने दलील दी कि इस मामले के एक अन्य आरोपी सरफराज का मुकदमा पहले ही लखनऊ स्थानांतरित हो चुका है। इस आधार पर याचियों का भी मुकदमा स्थानांतरित करने की प्रार्थना की गई। न्यायालय ने पक्षों को सुनने के बाद ट्रांसफर अर्जी स्वीकार कर ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed