फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Case of four including Advocate Union President, Minister in embezzlement case

गबन के मामले में अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष, मंत्री सहित चार पर मुकदमा

Thu, 05 Nov 2020 01:24 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
Case of four including Advocate Union President, Minister in embezzlement case
गबन के मामले में अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष, मंत्री सहित चार पर मुकदमा
विज्ञापन

प्रयागराज। जिला अधिवक्ता संघ की कार्यकारिणी और एल्डर कमेटी के बीच रार बढ़ती ही जा रही है। बुधवार को एल्डर कमेटी की अर्जी पर जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष हरि सागर मिश्रा, मंत्री राकेश कुमार दुबे, संयुक्त मंत्री देवेंद्र मिश्रा और कोषाध्यक्ष इंद्रेश मिश्रा के खिलाफ कर्नलगंज थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। एल्डर कमेटी ने संघ के चारों पदाधिकारियों पर संघ की आय 11 लाख 69 हजार रुपये के गबन का आरोप लगाया गया है। इससे पहले कार्यकारिणी एल्डर कमेटी के सदस्यों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा चुकी है।

एल्डर कमेटी के चेयरमैन नरेंद्र देव पांडे एवं अन्य सदस्यों की अर्जी में कहा गया कि संघ के उक्त पदाधिकारियों द्वारा अक्तूबर 2020 तक संघ की जो भी आय हुई है उस धनराशि को बैंक में जमा नहीं किया गया और धन राशि का गबन और दुरुपयोग किया गया है तथा कागजों में हेराफेरी भी की गई है। एल्डर कमेटी के सदस्य उमाशंकर तिवारी ने बताया कि निवर्तमान कार्यकारिणी चुनाव संपन्न कराने में सहयोग नहीं कर रही है, जबकि एल्डर कमेटी तत्काल चुनाव कराना चाहती है और इसके लिए 18 नवंबर की तारीख भी घोषित की जा चुकी है। हालांकि, एल्डर कमेटी ने कहा कि निवर्तमान कार्यकारिणी से उसका कोई विवाद नहीं है। कमेटी ने उक्त गमन की जांच के लिए एक समन्वय समिति भी गठित की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed