फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Case of bomb blast in Kareli: case of culpable homicide on the deceased along with cousin

करेली में बम फटने का मामला : घटना में घायल संजय सहित मृतक को भी पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

Mon, 28 Feb 2022 08:10 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 28 Feb 2022 08:10 PM IST
सार

घटना एक दिन पहले हुई थी जब झोले में रखा बम फटने से कोरांव के रामगढ़ निवासी अर्जुन कोल(21) की मौत हो गई थी। घटना के बाद पुलिस ने मृतक के साथ जा रहे उसकेचचेरे भाई संजय कोल को हिरासत में ले लिया था।

विज्ञापन
Case of bomb blast in Kareli: case of culpable homicide on the deceased along with cousin
Prayagraj News : घटना स्थल से जांच के लिए नमूने एकत्र करती फोरेंसिंक टीम। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

करेली के गौसनगर में मतदान केंद्र के बाहर बम फटने के मामले में पुलिस ने गैरइरादतन हत्या का केस दर्ज किया है। खास बात यह है कि चचेरे भाई के साथ ही इसमें मृतक को भी आरोपी बनाया गया है। मामले में आयुध अधिनियम की भी धाराएं लगाई गई हैं। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है।

विज्ञापन




घटना एक दिन पहले हुई थी जब झोले में रखा बम फटने से कोरांव के रामगढ़ निवासी अर्जुन कोल (21) की मौत हो गई थी। घटना के बाद पुलिस ने मृतक के साथ जा रहे उसकेचचेरे भाई संजय कोल को हिरासत में ले लिया था। देर रात पुलिस ने खुद वादी बनकर इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन




एसआई गिरीश चंद राय की तहरीर पर संजय के साथ ही अर्जुन पर भी केस दर्ज किया गया। पुलिस ने बताया कि पूछताछ में संजय ने बताया है कि उसे नहीं मालूम था कि संजय ने झोले में क्या रखा था। उसने मोबाइल खरीदने जाने की बात कही थी जिसके बाद वह उसके साथ दुकान जा रहा था। तभी रास्ते में यह वारदात हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

Case of bomb blast in Kareli: case of culpable homicide on the deceased along with cousin
Prayagraj News : बम फटने की घटना के बाद मौके पर पहुंचकर छानबीन करती पुलिस। - फोटो : प्रयागराज

बंद हो गया था कैमरा
सूत्रों का कहना है कि घटनास्थल के पास ही आईट्रिपलसी से संचालित सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है। लेकिन घटना के दौरान कुछ देर के लिए कैमरा बंद हो गया था। आसपास की दुकानों पर लगे दो कैमरे भी बंद थे। फिलहाल प्रत्यक्षदर्शियों के बारे में पता लगाया जा रहा है। उनसे पूछताछ की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed