फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Case filed for threatening 22 teachers of MPVM school Prayagraj

Prayagraj News : एमपीवीएम स्कूल की 22 शिक्षिकाओं को धमकाने के मामले में मुकदमा दर्ज

Sun, 24 Jul 2022 01:56 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 24 Jul 2022 01:56 AM IST
सार

मामले की रिपोर्ट तीन दिन बाद दर्ज की गई है। 20 जुलाई को यह मामला सामने आया था। किसी ने डीआईजी अमित पाठक की डीपी लगाकर खुद को आईपीएस अफसर बताते हुए शिक्षिकाओं से उनकी निजी जानकारी मांगी।

विज्ञापन
Case filed for threatening 22 teachers of MPVM school Prayagraj
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तेलियरगंज स्थित महर्षि पतंजलि विद्या मंदिर स्कूल की 22 शिक्षिकाओं को धमकाने के मामले में आखिरकार रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। विद्यालय समूह के प्रशासनिक अधिकारी ऋषि अग्रवाल की तहरीर पर फिलहाल पुलिस ने अज्ञात में केस दर्ज किया है। शिवकुटी पुलिस का कहना है कि जिन दो नंबरों से व्हाट्सएप कॉल व मैसेज आया, उसके संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।  

विज्ञापन



मामले की रिपोर्ट तीन दिन बाद दर्ज की गई है। 20 जुलाई को यह मामला सामने आया था। किसी ने डीआईजी अमित पाठक की डीपी लगाकर खुद को आईपीएस अफसर बताते हुए शिक्षिकाओं से उनकी निजी जानकारी मांगी। साथ ही इंकार करने पर धमकी दी। शिक्षिकाओं ने बताया था कि पहले उक्त नंबर से मैसेज आया और इसके बाद व्हाट्सएप कॉल आया। कॉल रिसीव करने पर फोन करने वाले ने खुद को आईपीएस अफसर बताया।
विज्ञापन



साथ ही कहा कि उनके और स्कूल के कुछ अन्य लोगों के मोबाइल से अभद्र मैसेज भेजे जा रहे हैं। इसकी शिकायत मिली है। ऐसे में अपने स्टाफ के बारे में जानकारी दीजिए। शिक्षिकाओं ने जब कॉलर का नाम पूछा तो वह धौंस जमाने लगा। शिवकुटी एसओ मनीष कुमार त्रिपाठी ने बताया कि  आईटी एक्ट व धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

साइबर सेल को भेजी जाएगी रिपोर्ट
पुलिस सूत्रों का कहना है कि इस मामले में आरोपी तक पहुंचने केलिए पुलिस साइबर सेल की भी मदद लेगी। साइबर सेल के जरिए नंबर की मौजूदा लोकशन सहित अन्य जानकारियां जुटाई जाएंगी। साथ ही कॉल डिटेल रिपोर्ट भी खंगाली जाएगी। शिवकुटी पुलिस रविवार या सोमवार को मामले की रिपोर्ट साइबर सेल को भेज सकती है। 


कॉल व चैट के दिए स्क्रीनशॉट
गौरतलब है कि जिन दो नंबरों से कॉल आई, उनके व्हाट्सएप अकाउंट डिस्प्ले पिक्चर के तौर पर डीआईजी अमित पाठक की तस्वीर लगाई गई थी। खास बात यह है कि बायो में डीएसपी दीपक लिखा गया था। शिकायत करने वालों की ओर से पुलिस को व्हाट्सएप कॉल व चैट के स्क्रीन शॉट भी सौंपे गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed