फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Case filed against three persons including Pradhan two sons on charges of gang rape

Prayagraj : सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में प्रधान के दो बेटों समेत तीन पर केस, जांच में जुटी पुलिस

Mon, 16 Jun 2025 12:44 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 16 Jun 2025 12:44 PM IST
सार

मऊआइमा थाना क्षेत्र की रहने वाली अनुसूचित जाति की विधवा महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव के प्रधान के दो बेटों समेत तीन लोगों ने आवास और पेंशन दिलवाने का झांसा देकर वारदात को अंजाम दिया है।

विज्ञापन
Case filed against three persons including Pradhan two sons on charges of gang rape
गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मऊआइमा थाना क्षेत्र की रहने वाली अनुसूचित जाति की विधवा महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव के प्रधान के दो बेटों समेत तीन लोगों ने आवास और पेंशन दिलवाने का झांसा देकर वारदात को अंजाम दिया है। मऊआइमा पुलिस मामले में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज जांच में जुटी है।

विज्ञापन


मऊआइमा थाना क्षेत्र के गांव में महिला अपने परिवार संग रहती है। पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि करीब छह माह पहले आरोपी महबूब आलम ने कहा कि अपना आधार कार्ड लेकर शाम को कार्यालय पर आ जाना। तुम्हें विधवा पेंशन और आवास दिलवा दूंगा। उनके झांसे में आकर वह प्रधान के कार्यालय में गई। आरोप है कि यहां पहले मौजूद आरोपियों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


विरोध करने पर आरोपी महबूब आलम ने जल्द शादी का झांसा दिया। इसके बाद उसने कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। शिकायत में बताया कि 10 अप्रैल जब महबूब आलम से शादी करने का कहा तो उसने जवाब दिया कि अपना धर्म परिवर्तन नहीं करोगी तो शादी नहीं करूंगा। इसके बारे में किसी और को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर जाति-सूचक गाली-गलौज की गई। इसके बाद पीड़ित महिला ने पुलिस से शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपर पुलिस आयुक्त के आदेश पर केस

शिकायत पर एसीपी फूलपुर पंकज लवनिया व मऊआइमा थाना प्रभारी ने इसकी जांच की और रविवार देर-शाम सामूहिक दुष्कर्म, धमकी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। इस संबंध में प्रधान का आरोप है कि उनके विपक्षियों ने मिलकर षडयंत्र के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। यह भी आरोप लगाया कि बकरीद के दिन बेटे पर गोली चलाई गई थी, जिससे बेटे की जान बाल-बाल बची। मऊआइमा थाना प्रभारी पंकज अवस्थी का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed