फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Case filed against 20 in firing in front of Mama Bhanja Chowki, four including the Chowki in-charge were injur

Prayagraj : मामा भांजा चौकी के सामने हुई फायरिंग में 20 पर मुकदमा दर्ज, चौकी इंचार्ज समेत चार हुए थे घायल

Fri, 16 May 2025 07:30 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 16 May 2025 07:30 PM IST
सार

जमीन के विवाद को सुलझाने को लेकर बृहस्पतिवार को मामा भांजा पुलिस चौकी के पास दो पक्षों के विवाद के बाद हुई फायरिंग में मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर दोनों तरफ के 20 लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
Case filed against 20 in firing in front of Mama Bhanja Chowki, four including the Chowki in-charge were injur
घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

जमीन के विवाद को सुलझाने को लेकर बृहस्पतिवार को मामा भांजा पुलिस चौकी के पास दो पक्षों के विवाद के बाद हुई फायरिंग में मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर दोनों तरफ के 20 लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। फायरिंग व मारपीट के दौरान चौकी प्रभारी सहित चार लोग घायल हुए थे।

विज्ञापन

 

एक पक्ष से नैनी थाना क्षेत्र के ओम शांतिपुरम मुहल्ला निवासी शिवम दुबे की तहरीर के मुताबिक, बृहस्पतिवार शाम मामा भांजा चौकी पर अपने सीनियर अधिवक्ताओं के साथ जमीन के मामले में बातचीत कर रहे थे। इस दौरान नैनी थाने का हिस्ट्रीशीटर रानू तिवारी अपने 10-12 साथियों के साथ पहुंचा और अधिवक्ताओं को टारगेट कर फायरिंग करने लगा। गिट्टी व छर्रा लगने से कई लोग घायल हो गए थे।

विज्ञापन

दूसरे तरफ पक्ष से नैनी थाना क्षेत्र के ददरी निवासी पीयूष मिश्रा की तहरीर के मुताबिक, वह अपने साथियों के साथ ददरी तालुका नौगंवा में रिश्तेदार जान्हवी पांडेय के प्लांट पर थे। बृहस्पतिवार दोपहर करण पांडेय, प्रमोद कुमार शर्मा, वेद प्रकाश, वेद व्यास, शिवम शुक्ला उर्फ अंशु, निर्भय द्विवेदी अपने कई साथियों के साथ बाउंड्री तोड़ रहे थे। दूसरे पक्ष ने विवाद शुरू कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस दोनों पक्ष को लेकर मामा भांजा चौकी ले गई, जहां वेद प्रकाश फायरिंग करने लगा, जिससे पीयूष मिश्रा, शैलेश मिश्रा, आशीष मसीह घायल हो गए। पुलिस के हस्तक्षेप से वे बच सके। मामले में पुलिस ने एक पक्ष से रानू तिवारी व एक दर्जन अज्ञात व दूसरे पक्ष से करण पांडेय, प्रमोद कुमार शर्मा, वेद प्रकाश, वेद व्यास, शिवम शुक्ला, निर्भय द्विवेदीव अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया है, लेकिन अभी वह कुछ भी बताने को तैयार नहीं है। 

चौकी के बाद चौराहे पर हुई थी फायरिंग
 

मामा भांजा चौकी के पास फायरिंग करने के बाद एक पक्ष की ओर से मामा भांजा तिराहे पर फायरिंग की गई, वहीं दूसरे पक्ष की ओर से पत्थरबाजी की गई थी। मामले को लेकर बाजार वालों की मानें तो इस दौरान पुलिस कर्मी खुद को बचाते नजर आए। सूचना पर बीस मिनट बाद फोर्स पहुंची लेकिन तब तक सभी वहां से जा चुके थे। वहीं गोली चलने के कारण घायल हुए लोगों ने पास ही अस्पताल में अपना प्राथमिक उपचार कराया था। घटना के बाद पहुंचे डीसीपी यमुना नगर ने आरोपियों के गिरफ्तारी को लेकर कई टीमों को रवाना किया, लेकिन तत्काल में आरोपी फरार हो चुके थे।

थाने के दोनों पक्षों के बीच मारपीट के बाद हुआ था बल प्रयोग

घटना के बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर छानबीन कर रही थी। इसी बीच दोनों पक्ष से कई लोग थाने पहुंच गए। यहां दोनों के बीच विवाद होने लगा। सूचना पर नैनी इंस्पेक्टर और अन्य थाने की फोर्स मौके पर पहुंची, विवाद बढ़ता देख पुलिस ने बल प्रयोग कर वहां से लोगों को हटाया। इस दौरान अधिवक्ता आकाश मिश्र भी घायल हो गए थे। वहीं पुलिस ने सड़क से गुजर रहे लोगों को आस-पास मौजूद लोगों को भी लाठी पटककर भगाया। कवरेज करने गए मीडिया कर्मियों के साथ ही इस बीच अभद्रता की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed