फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Case against illegal plotting, now there will be demolition

अवैध प्लाटिंग करने वालों पर केस, अब होगा ध्वस्तीकरण

Tue, 24 Dec 2019 12:30 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 24 Dec 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
Case against illegal plotting, now there will be demolition
अवैध प्लाटिंग करने वालों पर केस, अब होगा ध्वस्तीकरण
विज्ञापन

पीडीए ने जलालपुर घोसी में की कार्रवाई, पिपरी पुलिस ने दर्ज किया केस
रेरा में भी मामला दर्ज करने को भेजी गई रिपोर्ट, इलाके में मचा हड़कंप
मंझनपुर। भू माफिया के खिलाफ अभियान चला रहे पीडीए के अफसरों ने प्रयागराज-कौशाम्बी की सीमा पर बिना लेआउट पास कराए अवैध प्लाटिंग करने वालों पर शिकंजा कस दिया है। जलालपुर घोसी में करीब 50 से 60 बीघा क्षेत्रफल में अवैध प्लाटिंग करने वालों के लिए एफआईआर दर्ज कराई गई है। पिपरी पुलिस अभिजीत लैंड इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के निदेशक अंजनी यादव, लालचंद्र यादव के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पीडीए ने रेरा में मामला दर्ज कराने को रिपोर्ट भेजकर धवस्तीकरण की तैयारी की है।
प्रयागराज का विस्तार कौशाम्बी की तरफ हो रहा है। झलवा के बाद कसेंदा तक अवैध प्लाटिंग की जा रही है। प्रशासन के साथ पीडीए अवैध प्लाटिंग करने वालों के खिलाफ अभियान चला रहा है। अफसरों की टीम ने गत दिनों शहर पश्चिमी ही नहीं कौशाम्बी सीमा पर की जा रही अवैध प्लाटिंग की पड़ताल की थी। अवैध प्लाटिंग करने वालों को चेतावनी देकर लेआउट पास कराकर ही प्लाटिंग करने के निर्देश दिए गए थे।
विज्ञापन

जलालपुर घोसी में बड़े पैमाने पर की जा रही अवैध प्लाटिंग को चिह्नित कर कार्रवाई की गई। पीडीए के जेई अनिल कुमार सिंह के मुताबिक जलालपुर घोसी में अभिजीत लैंड इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी भी प्लाटिंग करा रही है। जेई ने बड़े क्षेत्रफल में बिना लेआउट पास कराए अवैध प्लाटिंग कराने वाले कंपनी के निदेशक अंजनी यादव व लालचंद्र यादव के खिलाफ पिपरी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीडीए अफसरों ने इस मामले की शिकायत रेरा में भी की है। कंपनी का रेरा में पंजीकरण भी नहीं है। अब अवैध प्लाटिंग ध्वस्त करने की तैयारी की जा रही है। पिपरी पुलिस ने कंपनी के दोनों निदेशकों के खिलाफ बिना स्वीकृति फर्जी लेआउट के आधार पर अवैध प्लाटिंग करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इंस्पेक्टर पिपरी पवन त्रिवेदी का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले में दर्ज एफआईआर के आधार पर जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed