फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Carpenter and two slip death by train

बढ़ई समेत दो की ट्रेन से कटकर मौत

Mon, 25 May 2015 02:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद Updated Mon, 25 May 2015 02:13 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद। शहर में रविवार को बढ़ई समेत दो की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। चौफटका रेलवे क्रासिंग के पास बढ़ई की लाश मिली। वहीं फाफामऊ गंगा रेलवे पुल पर एक तीस वर्षीय अज्ञात युवक की लाश मिली। खुल्दाबाद और शिवकुटी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के  लिए भेजा।
विज्ञापन


मूलरूप से कौशांबी का रहने वाला छोटे लाल शर्मा उर्फ छोटू बाबू (45) बढ़ई का काम करता है। उसके बड़े भाई अर्जुन प्रसाद रेलवे में नौकरी करते हैं। सुबह लगभग 11 बजे चौफटका रेलवे क्रासिंग के पास रेलवे पटरी के बगल उसकी क्षत-विक्षत लाश मिली। सूचना पर खुल्दाबाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शिनाख्त के बाद घर वालों को बताया तब परिजन रोते बिलखते मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


छोटे लाल की मौत से पत्नी सोनी और दोनों बेटों पीयूष और ऋषि का रोकर बुरा हाल था। घरवालों ने बताया कि वह कानपुर गया हुआ था। वह ट्रेन से घर लौट रहा था। आशंका है कि चौफटका के पास ट्रेन पर रुकी होगी। वह ट्रेन से उतरकर पानी टंकी चौराहे से विक्रम पकड़ने के लिए उतरने लगा होगा और हादसे का शिकार हो गया। वहीं खुल्दाबाद इंस्पेक्टर समीर सिंह का कहना है प्रथम दृष्टया मामला सुसाइड का लग रहा है। वहीं शिवकुटी में फाफामऊ गंगा रेलवे पुल पर सुबह एक तीस वर्षीय युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। सूचना पुलिस पहुंची। पुलिस को उसके पास ऐसा कुछ नहीं मिला जिससे उसकी शिनाख्त हो सके। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed