फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Cardiology Department Specialist of Medical College, Dr. Rajpal Relive for BHU

मेडिकल कॉलेज का कार्डियोलॉजी विभाग विशेषज्ञ विहीन, डॉ. राजपाल बीएचयू के लिए रिलीव

Fri, 28 May 2021 12:33 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 28 May 2021 12:33 AM IST
सार

  • शासन ने शर्तों के साथ दी एनओसी, विभाग में कर सकते हैं वापसी

विज्ञापन
Cardiology Department Specialist of Medical College, Dr. Rajpal Relive for BHU
फाइल फोटो

विस्तार

मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज का कॉर्डियोलॉजी विभाग विशेषज्ञ विहीन हो गया। शासन ने बृहस्पतिवार को डीएम कॉर्डियोलॉजी डॉ. राजपाल को सशर्त बीएचयू जाने की अनुमति दे दी। प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह ने डॉ. राजपाल को रिलीव कर दिया। उनकी नियुक्ति बीएचयू के कॉर्डिलॉजी विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में हुई है। 

विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज के कॉर्डियोलॉजी विभाग में विशेषज्ञों के चार पद सृजित हैं। यहां मेडिसिन विभाग के डॉ. पीयूष सक्सेना को फेलोशिप और डॉ. राजपाल को एमडी डीएम की डिग्री की वजह से संबद्ध किया गया था। हालांकि उनकी मूल नियुक्ति मेडिसिन विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर हुई थी। 

विज्ञापन

Cardiology Department Specialist of Medical College, Dr. Rajpal Relive for BHU
ट्रांसफर(सांकेतिक) - फोटो : social media

डॉ. राजपाल ने तीसरी बार मेडिकल कॉलेज को छोड़ने में सफल हो सके हैं। इससे पहले उन्होंने त्यागपत्र दिया था, जिसे शासन ने नामंजूर कर दिया था। दूसरी बार उनकी अन्यत्र नियुक्ति हो जाने पर शासन ने एनओसी नहीं दी थी। इस बार उन्हें सशर्त एनओसी दी गई है। वह तीन साल के भीतर पुराने तैनाती स्थल पर वापसी कर सकते हैं।

Cardiology Department Specialist of Medical College, Dr. Rajpal Relive for BHU
बीएचयू
बताया जाता है कि डॉ. राजपाल ने लोक सेवा आयोग में विज्ञापित प्रोफेसर पद के लिए आवेदन किया है, लेकिन अभी तक साक्षात्कार नहीं हो पाया। वह इस प्रयास में सफल होते तो एमएलएन मेडिकल कॉलेज के कॉडियोलॉजी विभाग में उन्हें सीधे नियुक्ति मिल जाती। डॉ. राजपाल को पेसमेकर और एंजियोग्राफी में विशेषज्ञता हासिल है, लेकिन यहां इस तरह की सुविधा और कैथ लैब नहीं है। पीएमएसएसवाई में कैथ लैब की स्थापना प्रस्तावित है, जो कोरोना काल में बाधित हो गई। प्राचार्य मेडिकल कॉलेज डॉ. एसपी सिंह ने डॉ. राजपाल को रिलीव करने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि कॉर्डियोलॉजी विभाग में सृजित पदों पर विशेषज्ञों की नियुक्ति के लिए जल्द ही विज्ञापन जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed