{"_id":"5fe23bf98ebc3e3ead4e37ad","slug":"car-riders-molested-on-shastri-bridge-jhusi-news-ald2947301107","type":"story","status":"publish","title_hn":"शास्त्री पुल पर कार सवार युवतियों से छेड़छाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शास्त्री पुल पर कार सवार युवतियों से छेड़छाड़
विज्ञापन
Car riders molested on Shastri bridge
- फोटो : CITY DESK
थाना क्षेत्र के शास्त्री पुल पर मंगलवार की दोपहर कार सवार युवतियों से छेड़छाड़ की घटना से हड़कंप मच गया। कार सवार युवतियों का सहसों से ही बुलेट सवार तीन युवक पीछा कर रहे थे। शास्त्री पुल पर पहुंचने पर कार चला रहे युवतियों के भाई ने विरोध किया तो शोहदों ने उसकी पिटाई भी कर दी। तभी राहगीरों के बीच-बचाव पर आरोपी शोहदे बुलेट शास्त्री पुल पर ही छोड़कर फरार हो गए।
सूचना पर झूंसी और दारागंज की पुलिस मौके पर पहुंची और बुलेट झूंसी थाने ले आई। हालांकि बाद में दोनों पक्ष आपस में परिचित निकले और लिखित समझौता कर लिया। घटना से पुल पर काफी देर तक अफरातफरी मची रही।
सहसों से एक परिवार की कुछ युवतियां एवं दो युवक कार से बंधवा स्थित हनुमान मंदिर निशान में शामिल होने के लिए घर से निकले थे। इसी दौरान बुलेट सवार तीन युवकों ने कार का पीछा कर लिया।
विज्ञापन
आरोप है कि शास्त्री पुल पर पहुंचने पर बुलेट सवार युवक कार में बैठी युवतियों पर फब्तियां कसने लगे और छेड़छाड़ भी की। दबंग शोहदों ने कार के आगे बुलेट लगाकर उसे रोक भी लिया। तभी कार चला रहे युवक ने विरोध किया तो दबंग शोहदों ने उसे दबोचकर पिटाई कर दी। इससे शास्त्री पुल पर हड़कंप मच गया। युवतियों ने शोर मचाया तो कई राहगीर वहां रुक गए।
राहगीरों के विरोध पर दबंग शोहदे बुलेट वहीं छोड़कर फरार हो गए। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई तो दारागंज और झूंसी थाने की फोर्स मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके पर पड़ी बुलेट कब्जे में ले ली। भुक्तभोगी पक्ष की ओर से आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर भी दी गई। कुछ देर बाद आरोपी युवक भी झूंसी थाने पहुंच गए। पता चला कि दोनों पक्ष एक-दूसरे के परिचित हैं। इंसपेक्टर नरेंद्र प्रसाद ने बताया कि थाने पर चली पंचायत के बाद दोनों पक्षों ने आपस में समझौता कर लिया।

Car riders molested on Shastri bridge- फोटो : CITY DESK