{"_id":"62810a3a3067fc2861341800","slug":"car-of-people-coming-to-sangam-carrying-ashes-urn-crashes-many-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"Accident in Prayagraj : अस्थि कलश लेकर संगम आ रहे लोगों की कार दुर्घटनाग्रस्त, कई लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Accident in Prayagraj : अस्थि कलश लेकर संगम आ रहे लोगों की कार दुर्घटनाग्रस्त, कई लोग घायल
Sun, 15 May 2022 07:42 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 15 May 2022 07:42 PM IST
सार
जानकारी के अनुसार सुमित कुमार शर्मा पुत्र धनराज शर्मा निवासी जुन्नारदेव छिंदवाड़ा मध्य प्रदेश शनिवार रात को कार से अपने रिश्तेदारों के साथ अपनी सास चमेली शर्मा का अस्थि कलश विसर्जन करने संगम प्रयागराज जा रहे थे।
विज्ञापन
prayagraj news : accident in prayagraj
- फोटो : prayagraj
विस्तार
घूरपुर थाना अंतर्गत गौहनिया चौराहे के पास रीवा राजमार्ग पर रविवार सुबह विपरीत दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का आगे का हिस्सा पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना में कार सवार आधा दर्जन लोग घायल हो गए है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करया है। कार सवार लोग मध्य प्रदेश से अस्थि कलश लेकर प्रयागराज आ रहे थे।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार सुमित कुमार शर्मा पुत्र धनराज शर्मा निवासी जुन्नारदेव छिंदवाड़ा मध्य प्रदेश शनिवार रात को कार से अपने रिश्तेदारों के साथ अपनी सास चमेली शर्मा का अस्थि कलश विसर्जन करने संगम प्रयागराज जा रहे थे। रीवा राजमार्ग पर गौहनिया चौराहे के पास स्थित एक विद्यालय के पास विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी कार में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
दुर्घटना में कार सवार सुमित के साथ पंकज शर्मा, इंदु शर्मा ,जगदीश शर्मा , भानुप्रिया शर्मा व अन्य लोग घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को इलाज के लिए सीएचसी जसरा में भर्ती कराया। यहां पर गंभीर रूप से घायल भानुप्रिया शर्मा, पंकज शर्मा ,इंदु शर्मा व जगदीश शर्मा को चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं घटना के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर मौके से फरार हो गया। पीड़ित द्वारा अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ घूरपुर थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन