फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   CAPF SI exam will be held at 68 centers in 17 cities, 1 lakh 90 thousand candidates will participate.

SSC : 17 शहरों के 68 केंद्रों पर होगी सीएपीएफ एसआई की परीक्षा, एक लाख 90 हजार अभर्थी लेंगे हिस्सा

Sat, 22 Jun 2024 03:17 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 22 Jun 2024 03:17 PM IST
सार

कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की ओर से आयोजित दिल्ली पुलिस और सीएपीएफ में सब इंस्पेक्टर (एसआई) भर्ती परीक्षा-2024 के लिए चार से 28 मार्च तक आवेदन लिए गए थे। इस परीक्षा के जरिये 4,187 पदों पर भर्ती होगी। एसएससी मध्य क्षेत्र की वेबसाइट पर 18 जून को इसका प्रवेश पत्र जारी कर दिया गया है।

विज्ञापन
CAPF SI exam will be held at 68 centers in 17 cities, 1 lakh 90 thousand candidates will participate.
SSC - फोटो : Amar ujala graphics

विस्तार

दिल्ली पुलिस और सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स (सीएपीएफ) में सब इंस्पेक्टर (एसआई) भर्ती की ऑनलाइन परीक्षा 27 से 29 जून तक कराई जाएगी। इसके लिए यूपी और बिहार के 17 शहरों में 68 केंद्र बनाए गए हैं। इसमें 1,90,824 अभ्यर्थी शामिल होंगे। इसका प्रवेश पत्र पिछले दिनों जारी कर दिया गया था।

विज्ञापन


कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की ओर से आयोजित दिल्ली पुलिस और सीएपीएफ में सब इंस्पेक्टर (एसआई) भर्ती परीक्षा-2024 के लिए चार से 28 मार्च तक आवेदन लिए गए थे। इस परीक्षा के जरिये 4,187 पदों पर भर्ती होगी। एसएससी मध्य क्षेत्र की वेबसाइट पर 18 जून को इसका प्रवेश पत्र जारी कर दिया गया है। यह परीक्षा 27, 28 और 29 जून को तीन पाली में होगी।
विज्ञापन


अभ्यर्थियों की संख्या को देखते हुए सुबह नाै से 11 बजे, दोपहर 12:30 से 2:30 बजे और शाम चार से छह बजे तक परीक्षा होगी। इस परीक्षा में जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग, जनरल नॉलेज और जनरल अवेयरनेस, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड और इंग्लिश कंप्रीहेंसिव के 200 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें एक चौथाई अंक की निगेटिव मार्किंग होगी। इस परीक्षा में सफल होने वाले द्वितीय परीक्षा देंगे। वह परीक्षा भी 200 अंकों की होगी और उसमें इंग्लिश लैंग्वेज और कंप्रीहेंसिव के प्रश्न पूछे जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसएससी मध्य क्षेत्र प्रयागराज के निदेशक राहुल सचान ने बताया कि परीक्षा से चार दिन पहले अभ्यर्थी प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। अभ्यर्थियों को निर्धारित समय से आधा घंटे पहले केंद्र पर पहुंचना होगा। इसमें गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
इन जिलों में बनाए गए केंद्र

ऑनलाइन परीक्षा के लिए सबसे ज्यादा 11 केंद्र पटना में बनाए गए हैं। इसके अलावा प्रयागराज और लखनऊ में नाै-नाै, आगरा और कानपुर में सात-सात, वाराणसी में छह, गोरखपुर और मेरठ में चार-चार, झांसी और मुजफ्फरपुर में दो-दो, अलीगढ़, बरेली, भागलपुर, गया, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर और पूर्णिया में एक-एक केंद्र बनाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed