फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Candidates will put thumb impression on OMR sheet

ओएमआर शीट पर अभ्यर्थी लगाएंगे अंगूठे का निशान

Wed, 04 Aug 2021 08:12 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 04 Aug 2021 08:12 PM IST
सार

  • माध्यमिक शिक्षा चयन बोर्ड की मुन्ना भाइयों पर नकेल कसने की कवायद
  • लंबे समय प्रतियोगी छात्र कर रहे थे इस व्यवस्था को लागू करने की मांग 

विज्ञापन
Candidates will put thumb impression on OMR sheet
अंगूठे का निशान

विस्तार

माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड अब आगामी टीजीटी और पीजीटी की परीक्षाओं को शुचिता पूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए एक नई कवायद की है। चयन बोर्ड बोर्ड अब ओएमआर शीट पर अभ्यर्थियों के अंगूठे का निशान भी लेगा। यह व्यवस्था परीक्षा में सेंध लगाने वाले मुन्ना भाइयों पर लगाम लगाने की लिए की गई है। इतना ही नहीं, परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों के प्रणामपत्र की जांच के समय और ज्वाइनिंग के समय भी अंगूठे का निशान लिया जाएगा। फिर इसकी बायोमिट्रिक जांच की जाएगी। 
विज्ञापन


माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की परीक्षाओं में दूसरे के स्थान पर परीक्षा देने के कई मामले सामने आए हैं। इससे मेधावी छात्रों को निराश होना पड़ता था। मुन्नाभइयों पर लगाम लगाने के लिए प्रतियोगी छात्र मोर्चा काफी समय से चयन बोर्ड अध्यक्ष और सचिव से मुन्ना भाइयों पर नकेल कसने की मांग कर रहा था। प्रतियोगी छात्र मोर्चा की मांग थी कि कुछ ऐसी व्यवस्था की जाए, जिससे दूसरे के स्थान पर परीक्षा देने वाले शातिरों को पकड़ा जा सके।
विज्ञापन


प्रतियोगी छात्र मोर्चा के विक्की खान ने बताया कि चयन बोर्ड के अध्यक्ष ने उन्हें यह आश्वासन दिया है कि आगामी परीक्षाओं में ओएमआर शीट पर अभ्यर्थियों के अंगूठे का निशान लिया जाएगा। लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थी के प्रमाणपत्र की जांच के समय भी अंगूठे का निशान लिया जाएगा। साथ कॉलेज में ज्वाइनिंग के समय भी अंगूठे का निशान लिया जाएगा। इसके बाद इसकी बायोमिट्रिक मिलान कराया जाएगा। इससे दूसरे के स्थान पर परीक्षा देकर सफल होने शातिर अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो पाएंगे।   
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed