फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Candidates filed their nomination papers with their supporters

Prayagraj News: समर्थकों संग उम्मीदवारों ने दाखिल किया पर्चा

Wed, 25 Mar 2026 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Wed, 25 Mar 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Candidates filed their nomination papers with their supporters
मेजा बार एसोसिएशन चुनाव में समर्थकों संग नामांकन पत्र दाखिल करते अध्यक्ष पद के उम्मीदवार नरेंद् - फोटो : Samvad
बार एसोसिएशन मेजा की नई कार्यकारिणी के चल रहे चुनाव में मंगलवार को नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई। अध्यक्ष के लिए चार और मंत्री के लिए दो उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किया। वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए तीन उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। निर्वाचन अधिकारी आनंद कुमार पांडेय ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए श्रीकांत तिवारी, नरेंद्र कुमार त्रिपाठी, हरिशंकर मिश्र और अनिल यादव, मंत्री पद के लिए मनोज कुमार शुक्ल और संजय कुमार मिश्र और उपाध्यक्ष पद के लिए अब्दुल हक अंसारी, गोविन्द प्रसाद मिश्र और प्रभाकर श्रीवास्तव ने पर्चा दाखिल किया।
विज्ञापन

उपमंत्री के लिए लाल बहादुर सिंह, कोषाध्यक्ष के लिए अश्वनी कुमार जैन और पुस्तकालयाध्यक्ष के लिए धर्म पाल दोहरे और आय-व्यय निरीक्षक के लिए कमल नारायण पांडेय ने नामांकन किया। सदस्य कार्यकारिणी वरिष्ठ के लिए गुड्डू राम, प्रभंजन कुमार दोहरे, रामकृष्ण, सुरेंद्र नाथ मिश्र, विजयेंद्र कुमार पांडेय ने पर्चा दाखिल किया है।
विज्ञापन

सदस्य कार्यकारिणी कनिष्ठ के लिए अनुपम मिश्र, दीपक शुक्ल, दीपचन्द्र यादव, राजेश तिवारी, शैलेश कुमार यादव, सुशील कुमार और विनोद कुमार मिश्र चुनाव मैदान में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 25 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच और 26 मार्च को नाम वापसी होगी। 10 अप्रैल को मतदान कराया जाएगा। इस दौरान सहायक निर्वाचन अधिकारी हीरालाल मिश्र मधुप, सचिव राकेश कुमार यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed