NEET : रसायन के समीकरण में उलझे अभ्यर्थी, नीट की परीक्षा में जीव विज्ञान और भौतिकी के प्रश्नपत्र रहे संतुलित
नीट यूजी परीक्षा चार विषयों- फिजिक्स, केमिस्ट्री, बॉटनी और जूलॉजी के आधार पर उम्मीदवारों का परीक्षण करती है। प्रत्येक विषय में दो खंड ए और बी रहते हैं। खंड ए में 35 और खंड बी में 15 प्रश्न पूछे गए। खंड ए में 140 अंकों का वेटेज था, जबकि प्रत्येक विषय के सेक्शन बी में 40 अंक थे। यह प्रत्येक विषय को 180 अंकों का बनाता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नीट की परीक्षा का रविवार को प्रयागराज में आयोजन किया गया। परीक्षा में 95 फीसदी परीक्षार्थी उपस्थित रहे। नीट की परीक्षा के लिए 16 हजार 600 परीक्षार्थियों ने आवेदन किया था। परीक्षा के लिए शहर में 21 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। दोपहर दो से पांच बजे तक एक परीक्षा हुई। परीक्षार्थियों की मानें तो पिछले वर्ष की तुलना में रसायन विज्ञान का प्रश्नपत्र कठिन रहा। वहीं, जीव विज्ञान और भौतिक विज्ञान के प्रश्नपत्र सामान्य रहे।
बता दें कि नीट यूजी परीक्षा चार विषयों- फिजिक्स, केमिस्ट्री, बॉटनी और जूलॉजी के आधार पर उम्मीदवारों का परीक्षण करती है। प्रत्येक विषय में दो खंड ए और बी रहते हैं। खंड ए में 35 और खंड बी में 15 प्रश्न पूछे गए। खंड ए में 140 अंकों का वेटेज था, जबकि प्रत्येक विषय के सेक्शन बी में 40 अंक थे। यह प्रत्येक विषय को 180 अंकों का बनाता है।
प्रत्येक प्रश्न चार अंकों का था, इसलिए परीक्षा कुल 720 अंकों की रही। प्रत्येक सही उत्तर के लिए उम्मीदवारों को चार अंक दिए जाएंगे। हालांकि, प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक अंक काटा जाएगा। उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के अनुसार, जीव विज्ञान (वनस्पति विज्ञान और जूलॉजी) की परीक्षा सबसे कठिन थी। फिजिक्स और केमिस्ट्री की परीक्षा अपेक्षाकृत आसान रही। परीक्षा में अधिकांश प्रश्न एनसीईआरटी आधारित थे।
जीव विज्ञान का प्रश्न पत्र काफी कठिन रहा। रसायन और भौतिक विज्ञान में ज्यादा परेशानी नहीं हुई। मैंने नीट की परीक्षा के लिए कई दिनों पहले से तैयारी शुरू कर दी थी। - सौम्य शुक्ला, जॉर्जटाउन
पिछले वर्ष की तुलना में रसायन विज्ञान का प्रश्नपत्र कठिन रहा। जीव विज्ञान के सवाल उम्मीद से अधिक थे। भौतिक विज्ञान में थ्योरी के सवाल अधिक आ गए थे। बाकी प्रश्नपत्र अच्छा हुआ। उम्मीद है कि अच्छी रैंक आएगी। - श्रेया मिश्रा, नैनी
पेपर बहुत अच्छा रहा, जैसी उम्मीद थी, वैसा ही प्रश्नपत्र आया। रसायन विज्ञान के सवाल कठिन थे। फिलहाल पेपर अच्छा रहा और तैयारी करने वालों के लिए पेपर आसान रहा। - मोहम्मद अब्बास