फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Candidates adamant to postpone PCS Mains UPPSC News

UPPSC : पीसीएस मेंस टालने के लिए धरना, आयोग ने जारी कर दिए प्रवेश पत्र

Sat, 17 Sep 2022 10:51 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 17 Sep 2022 10:51 PM IST
सार

अभ्यर्थियों का कहना है कि पीसीएस-2021 के इंटरव्यू तक पहुंचने वाले अभ्यर्थियों में से बड़ी संख्या ऐसे अभ्यर्थियों की है, जिन्होंने पीसीएस-2022 की मुख्य परीक्षा के लिए भी क्वालीफाई किया है।

विज्ञापन
Candidates adamant to postpone PCS Mains UPPSC News
Prayagraj News : धरना प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों को समझाते आयोग के अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

पीसीएस-2022 की मुख्य परीक्षा 27 सितंबर से प्रस्तावित है और पीसीएस-2021 की प्रारंभिक परीक्षा रद्द किए जाने के मामले में हाईकोर्ट के निर्णय का इंतजार है। इस मसले पर अभ्यर्थियों ने शनिवार को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में धरना-प्रदर्शन कर मुख्य परीक्षा स्थगित करने की मांग की और दूसरी तरफ आयोग ने मुख्य परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी कर दिए।

विज्ञापन



अभ्यर्थियों का कहना है कि पीसीएस-2021 के इंटरव्यू तक पहुंचने वाले अभ्यर्थियों में से बड़ी संख्या ऐसे अभ्यर्थियों की है, जिन्होंने पीसीएस-2022 की मुख्य परीक्षा के लिए भी क्वालीफाई किया है। अगर पीसीएस मेंस-2022 से पहले पीसीएस-2021 का परिणाम जारी नहीं किया जाता है तो 2022 की मुख्य परीक्षा में ओवरलैपिंग होंगी और कई योग्य अभ्यर्थियों के लिए चयन के अवसर खत्म हो जाएंगे।

विज्ञापन

अमूमन पीसीएस की परीक्षा में उच्च पदों पर चयनित होने वाले अभ्यर्थियों ने अगर अगली परीक्षा के लिए भी क्वालीफाई किया है तो वे परीक्षा में शामिल नहीं होते हैं और इसकी वजह से अन्य अभ्यर्थियों के लिए अवसर बढ़ जाते हैं। अभ्यर्थी इसी तर्क के साथ मांग कर रहे हैं कि पीसीएस-2021 पर निर्णय आने तक परीक्षा को स्थगित रखा जाए। इस मुद्दे पर आयोग के अध्यक्ष को भी दर्जनों ईमेल प्रेषित किए गए हैं।


अभ्यर्थियों ने ज्ञापन में यह भी कहा है कि पीसीएस के अंतिम चयन परिणाम में 66 फीसदी अभ्यर्थी छंटकर बाहर हो जाते हैं। उन्हें मानसिक रूप से झटका लगता है और इससे उबरने में थोड़ा वक्त लगता है। अगर 25 सितंबर तक पीसीएस-2021 का परिणाम जारी भी कर दिया जाता है तो असफल अभ्यर्थियों को अगली परीक्षा के लिए तैयारी के लिए थोड़ा वक्त चाहिए। अभ्यर्थी इस आधार पर भी पीसीएस-2022 की मुख्य परीक्षा स्थगित करने की मांग कर रहे हैं।

पांच दिन चलेगी मुख्य परीक्षा
पीसीएस-2022 की मुख्य परीक्षा 27 सितंबर से एक अक्तूबर आयोजित की जाएगी। परीक्षा प्रयागराज, लखनऊ और गाजियाबाद के विभिन्न केंद्रों में दो पालियों में सुबह 9.30 से 12.30 एवं अपराह्न दो से शाम पांच बजे होगी। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के परीक्षा नियंत्रक अरविंद कुमार तिवारी की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। प्रवेशपत्र पर जिन अभ्यर्थियों के फोटो मुद्रित न हों, वे आईडी प्रूफ की मूल एवं छायाप्रति और पासपोर्ट आकार की दो फोटोग्राफ के साथ परीक्षा केंद्र में उपस्थित हों, वरना उन्हें प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

विज्ञापन

शिक्षकों के 12 हजार पदों का विज्ञापन जारी करने की तैयारी
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग अगले माह अक्तूबर में राजकीय इंटर कॉलेजों में शिक्षकों के 12 हजार पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी करने की तैयारी कर रहा है। इनमें एलटी ग्रेड शिक्षक के तकरीबन सात हजार और प्रवक्ता के पांच हजार पद शामिल हैं। आयोग को इन पदों का अधियाचन मिल चुका है।


अभ्यर्थियों के प्रतिनिधिमंडल ने रिक्त पदों पर भर्ती के लिए शनिवार को आयोग में ज्ञापन दिया। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे शीतला प्रसाद ओझा के अनुसार आयोग के अधिकारियों ने बताया कि समकक्ष अर्हता का विवाद दूर कर लिया गया है और अगले माह विज्ञापन जारी किया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में आशुतोष मिश्रा, संदीप यादव, सोनू चौरसिया, निखिल दुबे आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed