फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Camps of tainted Babas among ascetics in Magh Mela grand gates with pictures made

Magh Mela : माघ मेले में तपस्वियों के बीच दागी बाबाओं के भी शिविर, बनाए गए चित्र वाले भव्य द्वार

Mon, 23 Jan 2023 05:46 AM IST
विनोद सिंह अनूप ओझा, प्रयागराज
अनूप ओझा, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 23 Jan 2023 05:46 AM IST
सार

माघ मेले में कल्पवासियों, तपस्वियों के बीच दागी बाबाओं के भी शिविर लगे हैं। दुष्कर्म के मामले में आजीवन कारावास की सजा भुगत रहे आसाराम बापू का अनुयायियों ने मंदिर बनाया है तो जेल में बंद राम सुभग दास बिनैका बाबा का भी भव्य स्वागत द्वारों वाला शिविर सजा है।

विज्ञापन
Camps of tainted Babas among ascetics in Magh Mela grand gates with pictures made
Magh Mela 2023 :माघ मेले में लगा आसाराम बापू का शिविर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

माघ मेले में कल्पवासियों, तपस्वियों के बीच दागी बाबाओं के भी शिविर लगे हैं। दुष्कर्म के मामले में आजीवन कारावास की सजा भुगत रहे आसाराम बापू का अनुयायियों ने मंदिर बनाया है तो जेल में बंद राम सुभग दास बिनैका बाबा का भी भव्य स्वागत द्वारों वाला शिविर सजा है। आसाराम बापू को धर्म विरुद्ध आचरण को लेकर कुंभ में ब्लैक लिस्ट किया जा चुका है। फिलहाल इन बाबाओं के शिविरों में भक्तों की भीड़ लग रही है।

विज्ञापन

आसाराम बापू का शिविर परेड ग्राउंड में काली मार्ग उत्तरी पटरी पर लगा है। आसाराम बापू की संस्था योग वेदांत सेवा समिति को 555 वर्ग गज भूमि आवंटित की गई है। इस माघ मेले में आसाराम बापू की संस्था को भूमि के साथ बिजली, पेयजल और शौचालय की मूलभूत सुविधाएं भी दी गई हैं।सिर्फ टिन, टेंटेज नहीं दिया गया है। सत्संग पंडाल में अनुयायियों ने आसाराम बापू का चित्र रखकर भव्य मंदिर बनाया है। इस मंदिर में श्रद्धालु साष्टांग दंडवत होते हैं। वहां आसाराम के चित्र के आगे सुबह 5:30 बजे पूजा आरंभ हो जाती है।

विज्ञापन

 

Camps of tainted Babas among ascetics in Magh Mela grand gates with pictures made
Magh Mela 2023 : माघ मेले में लगा बिनैका बाबा का शिविर। - फोटो : अमर उजाला।

शिविर के कार्यकर्ता कपिल कुमार यादव बताते हैं कि पूजा, आरती के बाद ध्यान और फिर सत्संग होता है। इसमें सैकड़ों अनुयायी हिस्सा ले रहे हैं। अनिल भाई, विवेक भाई, शैलेश, चिंतामणि, राहुल भाई आसाराम के रिकार्डेड सत्संग के साथ ही ध्यान-पूजा कर रहे हैं।इसके बाद संतों-भक्तों के लिए भंडारे का भी प्रबंध स्नान पर्वों पर किया जा रहा है। इस शिविर के संयोजक रणवीर सिंह उर्फ राहुल बताते हैं कि भूमि और मूलभूत सुविधाएं उन्हें मिली हुई हैं।

Camps of tainted Babas among ascetics in Magh Mela grand gates with pictures made
Prayagraj : माघ मेले में आसाराम बापू के शिविर में बना उसका मंदिर। - फोटो : अमर उजाला।

कुंभ के बाद उनका शिविर इस संस्था की ओर से नहीं लग रहा था, लेकिन इस बार लगाया गया है। इसी तरह त्रिवेणी मार्ग पर भक्तमाल अयोध्या के राम सुभगदास बिनैका बाबा का भी शिविर लगा है। दुष्कर्म के आरोप में फंसने के बाद बिनेका बाबा करीब दो वर्ष से मध्य प्रदेश की जेल में बंद हैं। इस बार बिनैका बाबा की तस्वीर वाले भव्य होर्डिंग पर स्वागत द्वार बनाकर शिविर लगाया गया है।

पिछले वर्ष माघ मेले में बिनेका बाबा को भूमि नहीं मिल सकी थी। अबकी बार उनके शिविर का संयोजन ट्रंप बाबा कर रहे हैं। ट्रंप बाबा का कहना है कि बिनैका बाबा को दुष्कर्म के मामले में फर्जी फंसाया गया है। उनकी जगह पर दूसरे महात्मा उत्तराधिकार संभाल रहे हैं। ऐसे में उन्हें भूमि सुविधाएं मिली हैं।

आसाराम बापू और बिनैका बाबा को भूमि ,सुविधाएं प्रदान किए जाने की जांच कराई जाएगी। जिन संतों को पाखंड और धर्म विरुद्ध आचरण के मामले में ब्लैक लिस्ट किया जा चुका है, उनकी सूची का भी पता लगाया जाएगा। ताकि, इस पर निर्णय लिया जा सके। - अरविंद कुमार चौहान, मेलाधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed