फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Campaign for environmental conservation in council schools to get a boost.

Prayagraj News: परिषदीय विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण की मुहिम को मिलेगा बल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Campaign for environmental conservation in council schools to get a boost.
समग्र शिक्षा अभियान के तहत परिषदीय विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण और सतत जीवनशैली को बढ़ावा देने के लिए इको क्लब फॉर मिशन लाइफ को नया बल जुलाई से मिलेगा। इसके लिए सभी विद्यालयों को वित्तीय वर्ष 2026-27 में पांच हजार रुपये की धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन

विद्यालयों को प्रत्येक माह इको क्लब की बैठक आयोजित करने, वार्षिक कार्ययोजना तैयार करने, गतिविधियों का दस्तावेजीकरण करने और सभी रिपोर्ट इको क्लब फॉर मिशन लाइफ पोर्टल पर अपलोड करना होगा। राज्य परियोजना निदेशक ने सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किया है।
विज्ञापन

निर्देशों के अनुसार विद्यालयों में इको क्लब के माध्यम से पौधरोपण, जल संरक्षण, स्वच्छता अभियान, कचरा प्रबंधन, ऊर्जा संरक्षण, जैव विविधता संरक्षण, जलवायु परिवर्तन जैसे विषयों पर विद्यार्थियों को जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed