Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Calls were also made to SP Crime's personal number

एसपी क्राइम के निजी नंबर पर भी की गई थी कॉल

Thu, 28 Nov 2019 01:36 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 28 Nov 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
Calls were also made to SP Crime's personal number
एसपी क्राइम आशुतोष मिश्र को फोन कर अभद्रता करने व धमकाने के आरोपी ने सरकारी नंबर के साथ ही उनके निजी नंबर पर भी कॉल की थी। खुद उन्होंने यह जानकारी कर्नलगंज पुलिस को दी है। हालांकि मामले में 24 घंटे बाद भी पुलिस आरोपी तक नहीं पहुंच सकी है।
विज्ञापन

एसपी क्राइम आशुतोष की ओर से एक दिन पहले कर्नलगंज थाने में तहरीर देकर अज्ञात में गालीगलौच, धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया गया था। जिसमें उन्होंने बताया था कि किसी शख्स ने अज्ञात नंबरों से उनके पास कई बार कॉल की। वह बार-बार इधर-उधर की बातें कर रहा था। उन्होंने उसे रोकना चाहा तो वह अपशब्द कहने लगा। साथ ही उन्हें जान से मारने की धमकी दी। खास बात यह है कि आरोपी ने न सिर्फ एसपी के सीयूजी नंबर पर कॉल की। बल्कि उनके निजी नंबर पर भी फोन किया। कॉल दो अलग-अलग नंबरों से आईं। हालांकि पुलिस दूसरे दिन भी आरोपी के बारे में कुछ पता नहीं लगा सकी। कर्नलगंज पुलिस ने बताया कि मामले की जानकारी सर्विलांस सेल को देने के साथ ही संबंधित नंबरों की सीडीआर निकलवाई जा रही है। यही नहीं यह भी पता लगाया जा रहा है कि दोनों नंबर किसके नाम व किस पते पर जारी कराए गए।
विज्ञापन

कोई जानने वाला तो नहीं
जिस तरह से एसपी के सरकारी नंबर के साथ ही उनके निजी नंबर पर कॉल कर अभद्रता की गई, उससे इस बात की भी आशंका जताई जा रही है कि कॉलर कोई जानने वाला तो नहीं। दरअसल अफसरों के सीयूजी नंबर का पता लगाना तो आसान है और इनकी जानकारी सार्वजनिक तौर पर भी दी जाती है। लेकिन निजी नंबर को अधिकारी ज्यादातर बेहद गोपनीय ही रखते हैं। ऐसे में कहा जा रहा है कि एसपी के निजी नंबर की जानकारी तो किसी करीबी को हो सकती है। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed