फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Cabinet Minister Siddharthnath said: If Akhilesh's government comes, the ration of the poor will stop

कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ बोले : अखिलेश की सरकार आई तो बंद हो जाएगा गरीबों का राशन

Sun, 12 Dec 2021 09:05 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 12 Dec 2021 09:05 PM IST
सार

सिद्धार्थ नाथ ने राशन वितरण कार्यक्रम में कांग्रेस पर भी निशाना साधा। कहा कि प्रधानमंत्री रहते हुए इंदिरा गांधी ने गरीबी हटाओ का नारा दिया था, लेकिन गरीबी नहीं हटी और कांग्रेस की झोली जरूर भर गई।

विज्ञापन
Cabinet Minister Siddharthnath said: If Akhilesh's government comes, the ration of the poor will stop
Prayagraj News : प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के लाभर्थियों को सामान वितरित करते कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह, नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने रविवार को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत राशन वितरण कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान लूकरगंज में आयोजित राशन वितरण कार्यक्रम में सिद्धार्थ नाथ ने कहा कि केंद्र और प्रदेश के डबल इंजन की सरकार में गरीबों को डबल राशन मिल रहा है। भूल से भी अगर अखिलेश यादव वर्ष 2022 में आ गए तो गरीबों को राशन मिलना बंद हो जाएगा। क्योंकि वर्ष 2012 में नरेंद्र मोदी जब पीएम बने तो उनकी कई कल्याणकारी योजनाओं को तत्कालीन सीएम अखिलेश यादव ने लागू नहीं किया था। 

विज्ञापन


सिद्धार्थ नाथ ने राशन वितरण कार्यक्रम में कांग्रेस पर भी निशाना साधा। कहा कि प्रधानमंत्री रहते हुए इंदिरा गांधी ने गरीबी हटाओ का नारा दिया था, लेकिन गरीबी नहीं हटी और कांग्रेस की झोली जरूर भर गई। सपा की सरकार में भी जाति और धर्म देखकर लोगों को सरकारी लाभ दिए जाते थे। इस मौके पर डा. नीता सिंह, कमलेश कुमार, दिनेश तिवारी आदि मौजूद रहे। वहीं दूसरी ओर कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, मेयर अभिलाषा गुप्ता ने अतरसुइया में कोटेदार रमेश चंद्र केसरवानी की दुकान पर 50 कार्ड धारकों को राशन वितरित किया।

विज्ञापन

Cabinet Minister Siddharthnath said: If Akhilesh's government comes, the ration of the poor will stop
Prayagraj News : नागरिकों को राशन वितरित करते कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी। - फोटो : प्रयागराज

पहले माफिया कर देते थे राशन की कालाबाजारी
उन्होंने कहा कि अब महीने में दो बार राशन का वितरण किया जा रहा है। पहले की सरकारों में खाद्यान्न माफिया द्वारा कालाबाजारी कर दी जाती थी, लेकिन योगी सरकार में माफियाओं की शामत आ गई है। कहा कि प्रयागराज में 10.60 लाख राशन कार्ड की संख्या है। इसमें कुल यूनिट 43.87 लाख है। 2011 की जनसंख्या के सापेक्ष 80 फीसदी लोगों को राशन फ्री में दिया जा रहा है।  इस अवसर पर एडीएम प्रशासन हरदेव पांडेय, डीएसओ आनंद कुमार सिंह, जीत लाल यादव, रणविजय सिंह, युवराज सिंह, महिमा मिश्र, नेहा केसरवानी, गौरव आदि मौजूद रहे।

2110 दुकानों में 1.40 लाख कार्ड धारकों को मिला राशन

अंत्योदय योजना के तहत प्रयागराज में 2110 दुकानों में 140722 कार्ड धारकों को खाद्यान्न का वितरण किया गया। इस दौरान लूकरगंज, करछना एवं  कुछ अन्य जगह विलंब से राशन पहुंचने की शिकायत आई। खास बात यह रही कि इस बार कार्ड धारकों को एक चना, एक लीटर खाद्य तेल और एक किलो नमक भी दिया गया। अभी तक प्रति यूनिट में तीन किलो गेहूं, दो किलो चावल ही दिया जाता था।

राशन वितरण कार्यक्रम में 11 स्थानों पर जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। आपूर्ति विभाग के भी कर्मचारी भी तमाम राशन की दुकानों का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे। इस दौरान तमाम दुकानों पर खाद्य तेल, चना को लेकर लोग खासे उत्साहित रहे। कैंट क्षेत्र मेें राशन की दुकान पर पहुंचे पवन श्रीवास्तव ने बताया कि आज हर माह की तुलना में अपेक्षा में ज्यादा भीड़ रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed