{"_id":"63558a561fa5a8048b56ddbd","slug":"cabinet-minister-nandi-got-the-poor-done-shopping-600-women-and-children-reached-the-shopping-mall","type":"story","status":"publish","title_hn":"Diwali : गरीबों को कैबिनेट मंत्री नंदी ने करवाई खरीदारी, 600 महिलाएं और बच्चे पहुंचे शॉपिंग मॉल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Diwali : गरीबों को कैबिनेट मंत्री नंदी ने करवाई खरीदारी, 600 महिलाएं और बच्चे पहुंचे शॉपिंग मॉल
Mon, 24 Oct 2022 12:09 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 24 Oct 2022 12:09 AM IST
सार
नंदी विगत कुछ वर्ष से दिवाली पर गरीब बच्चों एवं महिलाओं को शॉपिंग करवा रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने पर्व के एक दिन पहले तकरीबन 600 महिलाओं एवं बच्चों को सिविल लाइंस स्थित एक स्टोर में शॉपिंग करवाई।
विज्ञापन
Prayagraj News: सिविल लाइंस के एक शॉपिंग मॉल में गरीब बच्चों, महिलाओं को खरीदादीर कराते मंत्री नंदी।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने रविवार को प्रयागराज दक्षिण विधानसभा की 50 बस्तियों में रहने वाले गरीब बच्चों को दिवाली की खरीदारी करवाई। उन्होंने बच्चों के साथ महिलाओं को भी दिवाली के उपहार दिए।
विज्ञापन
मेयर अभिलाषा गुप्ता नंदी के साथ नंदी विगत कुछ वर्ष से दिवाली पर गरीब बच्चों एवं महिलाओं को शॉपिंग करवा रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने पर्व के एक दिन पहले तकरीबन 600 महिलाओं एवं बच्चों को सिविल लाइंस स्थित एक स्टोर में शॉपिंग करवाई।
विज्ञापन
इस दौरान उन्होंने बच्चों को कपड़े के साथ जूते, चप्पल, खिलौने एवं गरीब महिलाओं को तोहफे में साड़ियां एवं दिवाली की मिठाइयां दीं। बच्चों को विशाल संकल्प संस्था के माध्यम से कार द्वारा सिविल लाइंस स्थित स्टोर पर पहुंचाया गया।
विज्ञापन
मॉल में बच्चे अपने पसंद की चीजें ढूंढते नजर आए। इस अवसर पर नंदी ने कहा कि दिवाली खुशियों और मिठास का त्योहार है। बच्चों के साथ इस तरह से दिवाली मनाना बेहद सुखद एहसास है। मेयर अभिलाषा गुप्ता ने भी बच्चों को शॉपिंग करवाने के बाद उन्हें दिवाली की शुभकामनाएं दीं।