फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Cabinet minister gave instructions to start teaching in madrasas, follow covid protocol

मदरसों में पठन-पाठन शुरू करने का कैबिनेट मंत्री ने दिया निर्देश, कोविड प्रोटोकॉल का किया जाए पालन

Sun, 29 Aug 2021 05:14 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 29 Aug 2021 05:14 PM IST
सार

मंत्री नंदी ने बताया कि बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय विद्यालयों, मान्यता प्राप्त विद्यालयों एवं अन्य बोर्ड के अंर्तगत संचालित विद्यालयों में कक्षा छह से आठ तक के बच्चों के लिए शिक्षण कार्य 23 अगस्त से प्रारंभ हो चुका है।

विज्ञापन
Cabinet minister gave instructions to start teaching in madrasas, follow covid protocol
prayagraj news : नंद गोपाल गुप्ता नंदी। - फोटो : prayagraj

विस्तार

उत्तर प्रदेश सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद से मान्यता/ सहायता प्राप्त मदरसों में कोविड प्रोटोकॉल एवं प्रतिबंधों के अधीन पठन–पाठन भौतिक रूप से प्रारंभ किए जाने की अनुमति प्रदान कर दी गई है। मंत्री नंदी ने बताया कि बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय विद्यालयों, मान्यता प्राप्त विद्यालयों एवं अन्य बोर्ड के अंर्तगत संचालित विद्यालयों में कक्षा छह से आठ तक के बच्चों के लिए शिक्षण कार्य 23 अगस्त से प्रारंभ हो चुका है।
विज्ञापन

 

वहीं कक्षा एक से पांच तक के बच्चों के लिए शिक्षण कार्य एक सितंबर से भौतिक रूप से प्रारम्भ किए जाने का निर्णय लिया गया है। इसी क्रम में मंत्री ने बताया कि बेसिक शिक्षा विभाग की भांति उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद से मान्यता, सहायता प्राप्त मदरसों में भी फौकानिया (कक्षा छह से कक्षा आठ तक) के  बच्चों लिए शिक्षण कार्य दिनांक 23 अगस्त से तथा तहतानियां (कक्षा 01 से 05 तक) के बच्चों के लिए शिक्षण कार्य दिनांक एक सितंबर से शर्तों एवं प्रतिबंधों के अधीन पठन-पाठन भौतिक रूप से प्रारम्भ किए जाने की अनुमति प्रदान कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed