फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   CAA brought in to distract from core problems

मूल समस्याओं से ध्यान हटाने को लाया गया है सीएए

Sun, 23 Feb 2020 01:36 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 23 Feb 2020 01:36 AM IST
विज्ञापन
CAA brought in to distract from core problems
CAA brought in to distract from core problems - फोटो : CITY DESK
सीएए, एनआरसी और एनपीआर के विरोध में मंसूर अली पार्क में महिलाओं का धरना लगातार 42वें दिन भी जारी रहा। इस दौरान महिलाआें तथा अलग-अलग संगठनों के प्रतिनिधियों ने केंद्र सरकार और आरएसएस पर जमरप हमला बोला। कहा, महंगाई, बेरोजगारी, अपराध जैसे मुद्दों से भटकाने के लिए ही सरकार जानबूझकर सीएए, एनआरसी, एनपीआर जैसे कानून ला रही है। बाद में प्रदर्शनकारियों की ओर से सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की गई।
विज्ञापन

इस दौरान चंदा बेगम, ज़ीशान रहमानी, सारा अहमद, शैलेश पासवान, हमजा हसन, मोनिस, अनीस आदि ने दो टूक कहा कि भाजपा नाकामी छिपाने के लिए मजहब का खेल रच रही है। एक के बाद एक नफरत फैलाने वाले कई फैसले लिए गए। सरकार को लगने लगा था कि कहीं से कोई विरोध नहीं होगा लेकिन महिलाओं ने हुक्मरानों को झुकने के लिए मजबूर किया है।
विज्ञापन

सीएए और एनआरसी को लेकर सरकार के नुमाइंदों के सुर बदलने लगे हैं। अब इसमें संशोधन की बात की जा रही है, जो बड़ी जीत है। दिशा छात्र संगठन, आइसा से जुड़े युवाओं ने गीतों के माध्यम से जोश भरा। सीएए के विरोध में अलग-अलग मोहल्लों से जुलूस निकालकर महिलाएं मंसूर अली पार्क पहुंचीं और धरने में शामिल हो गईं। तकरीरों का सिलसिला देर रात तक जारी रहा। धरनास्थल पर सैयद मुहम्मद अस्करी, कांग्रेस के इरशादउल्ला, शोएब अंसारी, मोहम्मद साहब, अतीक इब्राहिम आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed