{"_id":"5d72b8258ebc3e01802e941f","slug":"buyers-disappeared-from-market-gold-and-silver-sellers-increased-allahabad-news-ald254201859","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजार से खरीदार हुए गायब, सोना-चांदी बेचने वालों की बढ़ी संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजार से खरीदार हुए गायब, सोना-चांदी बेचने वालों की बढ़ी संख्या
विज्ञापन
Buyers disappeared from market, gold and silver sellers increased
प्रयागराज। हर रोज बढ़ रहे सोने चांदी के दाम ने आभूषण कारोबारियों को खासा परेशान कर दिया है। सोने चांदी के दाम में चल रही वृद्धि के चलते आम खरीदारों ने ज्वैलरी शोरूम से दूरी बना ली है। वहीं दूसरी ओर चढ़ते दाम के चलते मौके का फायदा उठाने वालों की दुकानों, शो रूम पर कतार लगी है। हालत यह है कि कैश न होने की वजह से कारोबारी सोना चांदी बेचने वालों अलग-अलग तिथियों में बुला रहे हैं।
नोटबंदी के बाद से शहर का सर्राफा बाजार अब तक उबर नहीं सका है। इस बीच बाजार में मंदी की आहट और रोज-रोज सोने-चांदी की कीमतों में हो रहे इजाफे से सर्राफा मार्केट से ग्र्राहक तकरीबन गायब ही हो गए हैं। मीरगंज का सर्राफा बाजार हो या फिर सिविल लाइंस, चौक के बड़े बड़े ज्वैलरी शोरूम। ग्राहकों की गिरती संख्या से सर्राफा कारोबारी बेहद निराश है। बीते छह माह की बात करें तो सिर्फ सोने के दाम में ही प्रति दस ग्राम तकरीबन छह हजार रुपये की वृद्धि हो गई है।
इस बीच सोने-चांदी के दाम में वृद्धि होने से इस तेजी को भुनाने वाले लोग लगातार शोरूमों में पहुंच रहे हैं। प्रयाग सर्राफा व्यापार मंडल के अध्यक्ष कुलदीप सोनी ने बताया कि लंबे समय बाद ऐसा हुआ है कि जब भाव तेज होने पर बाजार से खरीदार गायब हो गए हैं। पहले दाम बढ़ने पर अच्छी खरीद होती थी। इसके पीछे ग्राहकों का यह सोचना था कि आगे और भी सोना चांदी महंगा हो सकता है। लेकिन, अब इसका बाजार में उलट है। खरीदार कम हो गए हैं और सोना चांदी बेचने वाले ग्राहकों की संख्या उससे ज्यादा हो गई है। आलम यह है कि सर्राफा बाजार की दुकानों में काम न होने की वजह वहां काम करने वाले कारीगरों को छुट्टी दे दी गई है।
विज्ञापन
बिक्री से ज्यादा खरीद
0 रानी मंडी स्थित बच्चा जी ज्वैलर्स के अमिताभ टंडन ने बताया कि लगातार दाम बढ़ने से सोना चांदी की बिक्री शोरूम में कम हो रही है। इसे बेचने वाले लोगों की संख्या बल्कि ज्यादा है। अगर किसी एक दिन में एक से डेढ़ लाख के आभूषण आदि की बिक्री शोरूम से होती है तो ढाई से तीन लाख का सोना चांदी ग्राहकों से खरीदना पड़ रहा है। मजबूरी ये है कि जो लोग उसे बेचने के लिए आ रहे हैं वे सभी पुराने ग्राहक हैं। मीरगंज के एक अन्य सर्राफा कारोबारी अजीत जैन ने बताया कि कारोबार में 50 फीसदी की गिरावट आ चुकी है। जो लोग सोना आदि बेचने के लिए आ रहे हैं उन्हें अब अलग-अलग तिथियों में कैश देने के लिए बुलाया जा रहा है। क्योंकि बिक्री से ज्यादा हमें पुराने आभूषण खरीदने पड़ रहे हैं।
सोने का रेट 38400 प्रति दस ग्राम
चांदी का रेट 47900 प्रति किलोग्राम