फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Businessmen angry at the functioning of e-commerce companies

ई कामर्स कंपनियों की कार्यप्रणाली पर बिफरे व्यापारी

Thu, 14 Nov 2019 12:09 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
Businessmen angry at the functioning of e-commerce companies
ई कामर्स कंपनियों की कार्यप्रणाली पर बिफरे व्यापारी
विज्ञापन

कैट पदाधिकारियों के साथ सांसद रीता और केशरी को सौंपा ज्ञापन
ई कामर्स कंपनियों के पोर्टल तत्काल प्रभाव से बंद करने की मांग
प्रयागराज। ई कामर्स कंपनियों की कार्यप्रणाली से व्यापारियोें को हो रहे नुकसान के विरोध में कंफेडरेशन ऑफ आल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के एक प्रतिनिधिमंडल ने स्थानीय व्यापारियों के साथ अपनी नाराजगी जाहिर की। सांसद डॉ. रीता बहुगुणा जोशी और सांसद केशरी देवी पटेल के आवास जाकर व्यापारियों ने उन्हें ज्ञापन दिया। कहा, ई कामर्स कंपनियां एफडीआई नीति के विरुद्ध कार्य कर रही हैं।

दरअसल, कैट की ओर से बुधवार को देश भर में 500 से ज्यादा स्थानों पर लोकसभा एवं राज्यसभा के सांसदों को ई कामर्स कंपनियों की मनमानी के खिलाफ ज्ञापन दिया जाने का आह्वान किया गया था। इसी क्रम में कैट प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र गोयल के नेतृत्व में व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल सांसद केशरी देवी और रीता जोशी के घर बारी-बारी से गया। ज्ञापन सौंपे जाने के दौरान कहा कि ई कामर्स कंपनियां कहती हैं कि उनके प्लेटफार्म पर पंजीकृत विक्रेेता के द्वारा ही माल बेचा जाता है, जिस पर उनका कोई नियंत्रण नहीं है। लेकिन, यह देखा गया है कि क्षद्म रूप से यह कंपनियां 10 से 80 प्रतिशत तक का डीप डिस्काउंट देकर मूल्यों को प्रभावित करती हैं। इससे बाजार में असमानता का स्तर बनता है। हर वर्ष यह कंपनियां हजारों करोड़ का घाटा दे रही हैं, फिर भी व्यापार कर रही हैं। प्रतिनिधिमंडल ने ई कामर्स कंपनियों के पोर्टल तत्काल प्रभाव से बंद कराने की मांग एवं एक स्वतंत्र जांच कमेटी बनाकर एक निश्चित समय पर इनकी कार्यप्रणाली और खातों की जांच की जाए। इस अवसर पर विभु अग्रवाल, धनंजय सिंह, मनोज अग्रवाल, अजय अग्रवाल, अजय गुप्ता, आशुतोष गोयल, दिनेश केसरवानी, संदीप अग्रवाल, रितेश शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed