फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Businessman's kidnapped son murdered by beheading, body tied with hands and feet thrown in Chitrakoot forest

प्रयागराज : व्यापारी के अपहृत बेटे की सिर कूंचकर हत्या, हाथ-पैर बांधकर चित्रकूट के जंगल में फेंका शव

Sun, 24 Sep 2023 09:59 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 24 Sep 2023 09:59 AM IST
सार

Crime News : शनिवार की शाम को घर से लापता हुए किशोर की लाश चित्रकूट के जंगल में मिली। उसके हाथ और पैर रस्सी से बंधे थे और उसके सिर पर वजनी वस्तु से प्रहार किया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। घटना से व्यापारियों में भारी आक्रोश है।

विज्ञापन
Businessman's kidnapped son murdered by beheading, body tied with hands and feet thrown in Chitrakoot forest
व्यापारी के बेटे का शव मिलने के बाद छानबीन करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगर पंचायत शंकरगढ़ के सदर बाजार के व्यापारी पुष्पराज केसरवानी उर्फ विक्की के पुत्र शुभ (13) की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई। किशोर की लाश शंकरगढ़ से सटे चित्रकूट जिले के जंगल में पाई गई। उसकी हत्या सिर कूंचकर की गई है। उसके हाथ और पैर को रस्सी से बांधा गया था और मुंह में कपड़ा ठूंसा गया था। इस घटना से पूरे नगर में आक्रोश फैल गया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया गया है।

विज्ञापन






विज्ञापन







शंकरगढ़ नगर के सदर बाजार निवासी व्यापारी पुष्पराज केसरवानी उर्फ विक्की 13 वर्षीय पुत्र शुभ केशरवानी शंकरगढ़ के ही एक स्कूल में कक्षा आठ का छात्र है। परिजनों ने बताया कि शनिवार को शाम चार बजे तक वह दुकान पर था। फिर कहां चला गया पता नहीं चला। परिजनों ने उसे बहुत ढूंढा, लेकिन वह कहीं नहीं मिला। रात लगभग नौ बजे के आसपास उसके पिता के मोबाइल पर फोन आया। फोन करने वाले ने कहा कि 15 लाख रुपये लेकर डभौरा के जंगल में आओ नहीं तो तुम्हारे बेटे को गोली मार देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

Businessman's kidnapped son murdered by beheading, body tied with hands and feet thrown in Chitrakoot forest
किशोर का शव मिलने के बाद छानबीन करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुटी थी पुलिस

घटना की जानकारी परिजनों ने शंकरगढ़ पुलिस को दी। देर रात तक व्यापारी थाने में डंटे रहे। पिता की तहरीर पर पुलिस ने मामला पंजीकृत कर नंबर को सर्विलेंस में लगा दिया। जानकारी होने पर डीसीपी यमुनानगर अभिनव त्यागी तथा एसीपी बारा संतोष सिंह,थाना बारा व थाना लालापुर पुलिस टीम शंकरगढ़ थाने पहुंचे और व्यापारियों से बातचीत करके थानाध्यक्ष से पूरे मामले की जानकारी ली।

Businessman's kidnapped son murdered by beheading, body tied with hands and feet thrown in Chitrakoot forest
शुभ केसरवानी। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

किशोर की तलाश में मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस टीम रवाना की गई। रविवार को सुबह उसकी लाश चित्रकूट के थाना बरगढ़ क्षेत्र के अरवारी मोड़ के जंगल में मिली। जानकारी पर शंकरगढ़ पुलिस व परिजन मौके पर पहुंचे। मृत छात्र का हाथ पैर बांधकर मुंह में कपड़ा ठूंसा गया था तथा सिर पर भारी पत्थर से वार किया गया, जिससे सर व कान में गंभीर चोट लगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed