फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Businessman female friend sent home, interrogation of the friend continues

Prayagraj : कारोबारी की महिला मित्र को घर भेजा, दोस्त से पूछताछ जारी

Wed, 11 Dec 2024 03:58 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 11 Dec 2024 03:58 PM IST
सार

व्यापारी का दोस्त सलमान तीसरे दिन भी थाने में बैठा रहा। उससे पूछताछ चलती रही। फिलहाल इस मामले में अब तक पुलिस की कार्रवाई आगे नहीं बढ़ सकी है। मृतक की पत्नी चांदनी ने तहरीर दी है, लेकिन पुलिस का कहना है कि मौत का कारण स्पष्ट होने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी। ऐसे में विसरा जांच रिपोर्ट मिलने का इंतजार किया जा रहा है।

विज्ञापन
Businessman female friend sent home, interrogation of the friend continues
मकसूद अहमद। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सिविल लाइंस स्थित होटल में रविवार रात संदिग्ध हालात में ग्लास कारोबारी मकसूद अहमद (36) की मौत के मामले में उनकी महिला मित्र को घर भेज दिया गया है। हालांकि, दोस्त सलमान से तीसरे दिन भी पूछताछ जारी रही। अब तक मामले में कार्रवाई आगे नहीं बढ़ सकी है।

विज्ञापन


उधर, विसरा रिपोर्ट जांच के लिए बुधवार को एफएसएल भेजने की तैयारी है। घटना के बाद व्यापारी की अरैल निवासी महिला मित्र व उनके दोस्त से पुलिस ने पूछताछ की थी। परिजनों के जहर देकर हत्या का आरोप लगाने के बाद उनसे गहनता से सवाल जवाब किया गया। पीएम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट न होने और जहर की आशंका पर विसरा सुरक्षित किए जाने के बाद महिला काे छोड़ दिया गया। हालांकि, उसे हिदायत भी दी गई कि जांच के क्रम में उसे जब भी बुलाया जाएगा, वह उपस्थित होगी।
विज्ञापन


उधर, व्यापारी का दोस्त सलमान तीसरे दिन भी थाने में बैठा रहा। उससे पूछताछ चलती रही। फिलहाल इस मामले में अब तक पुलिस की कार्रवाई आगे नहीं बढ़ सकी है।
मृतक की पत्नी चांदनी ने तहरीर दी है, लेकिन पुलिस का कहना है कि मौत का कारण स्पष्ट होने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी। ऐसे में विसरा जांच रिपोर्ट मिलने का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों का कहना है कि संभवत: बुधवार को विसरा जांच के लिए एफएसएल भेज दिया जाएगा। प्रभारी सिविल लाइंस रामाश्रय यादव ने बताया कि विसरा जांच के लिए जल्द ही एफएसएल भेजा जाएगा।


यह है पूरा मामला

धूमनगंज निवासी व्यापारी रविवार दोपहर तीन बजे महिला मित्र के साथ सिविल लाइंस स्थित होटल में पहुंचे थे। महिला ने पुलिस को बताया कि वहां कुछ देर बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई। अस्पताल ले जाने पर उनकी मौत हो गई। मृतक की पत्नी ने जहर देकर हत्या किए जाने का आरोप लगाकर तहरीर दी। व्यापारी मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के प्रदेश सचिव भी रह चुके थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed