फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   businessman abducted from Naini, the last location of the car was found in Teliarganj

प्रयागराज : क्रशर प्लांट मालिक का सरेशाम अपहरण, कार की अंतिम लोकेशन तेलियरगंज मिली

Wed, 09 Jun 2021 01:07 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 09 Jun 2021 01:07 AM IST
सार

  • -प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सफेद रंग की गाड़ी पीछा कर रही थी व्यापारी की कार का

विज्ञापन
businessman abducted from Naini, the last location of the car was found in Teliarganj
prayagraj news : राजकुमार जायसवाल (फाइल फोटो)। - फोटो : prayagraj

विस्तार

नैनी में पीएसी कालोनी के पास मंगलवार की रात एक व्यापारी राजकुमार जायसवाल का सरेशाम अपहरण कर लिया गया। वह रात में गोदाम से घर जाने के लिए अपनी वैगन आर कार से निकले थे। घर से करीब दो सौ मीटर पहले ही वह लापता हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सफेद रंग की गाड़ी उनकी कार का पीछा कर रही थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। गाड़ी नंबर के आधार पर खोजबीन शुरू की गई। कार की अंतिम लोकेशन तेलियरंगज के पास मिली है। पुलिस व्यापारी की तलाश में जुटी थी। घर वालों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए तहरीर दी है।

विज्ञापन

businessman abducted from Naini, the last location of the car was found in Teliarganj
prayagraj news : राजकुमार जायसवाल (फाइल फोटो)। - फोटो : prayagraj

पीएसी कालोनी नैनी के रहने वाले राजकुमार जायसवाल का शंकरगढ़ में क्रशर प्लांट है। उन्होंने मेवालाल की बगिया में गोदाम बना रखा है। मंगलवार की रात करीब साढ़े आठ बजे वह अपनी वैगन आर कार से घर जाने के लिए निकले। उसी समय उनके बड़े बेटे गोलू ने फोन किया तो उन्होंने बताया कि वह गोदाम से निकल चुके हैं। थोड़ी देर में पहुंच रहे हैं। उनकी लोकेशन पीएसी कालोनी में घर के पास तक मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

businessman abducted from Naini, the last location of the car was found in Teliarganj
prayagraj news : व्यापारी के अपहरण की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन करती हुई। - फोटो : prayagraj

घर से करीब दो सौ मीटर पहले तक उनकी कार को देखा गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि उनकी कार के पीछे एक सफेद रंग की लक्जरी गाड़ी भी थी। इसके बाद से उनका कुछ पता नहीं चला। जब वह आधा घंटे तक घर नहीं पहुंचे तो बेटे गोलू ने फिर फोन किया। उनका फोन बिजी जा रहा था। इसके कुछ देर बाद फोन बंद हो गया। इसके बाद घर वाले अनहोनी की आशंका से ग्रस्त हो गए। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मोबाइल नंबर और कार नंबर के आधार पर खोजबीन शुरू की। करीब सवा ग्यारह बजे उनकी कार तेलियरगंज में दिखी है।

एसपी यमुनापार सौरभ दीक्षित ने बताया कि क्राइम ब्रांच समेत कई थानों की फोर्स को व्यापारी की खोजबीन में लगाया गया है। उनकी कार के आस पास एक सफेद रंग की गाड़ी दिख रही है। उनके घर के पास मेडिकल की दुकान चलाने वाले दुकानदार ने बताया है कि वह खुद अपनी कार से उतरकर दूसरी गाड़ी में बैठे थे। दूसरी गाड़ी में बैठा एक शख्स उनकी कार लेकर चला गया था। एसपी के मुताबिक मौके पर बल प्रयोग से अपहरण का सुबूत नहीं मिला है। फिलहाल घर वालों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। घर वालों के पास किसी तरह का कोई कॉल नहीं आया था।

विज्ञापन

businessman abducted from Naini, the last location of the car was found in Teliarganj
prayagraj news : व्यापारी के अपहरण की सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन करते हुए। - फोटो : prayagraj
कार की लोकेशन साढ़े नौ बजे बैरहना में, सवा ग्यारह बजे तेलियरगंज में
व्यापारी राजकुमार जायसवाल के अपहरण की सूचना पर शहर भर के कैमरों से गाड़ी की लोकेशन चेक की गई। पता चला कि उनकी वैगन आर कार करीब साढ़े नौ बजे बैरहना में बागड़ धर्मशाला के पास और करीब सवा ग्यारह बजे तेलियरगंज में मिली है। एसपी यमुनापार के मुताबिक बैरहना से तेलियरगंज जाने के बीच करीब पौने दो घंटे तक उनकी गाड़ी कहां थी। इसे जानने का प्रयास किया जा रहा है। इस बात की भी संभावना है कि बीच में कहीं वे रुके हों। उनके मोबाइल और गाड़ी से लोकेशन का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

घबराए घर वाले, रिश्तेदारों को किया फोन
राजकुमार जायसवाल और उनका भाई बबलू जायसवाल का परिवार पीएसी कालोनी में साथ में रहता है। रात में जब उनके अपहरण की बात पता चली तो पूरा परिवार घबरा गया। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। पत्नी सीमा और बड़ा बेटा गोलू सबसे ज्यादा परेशान था। उन्होंने तमाम रिश्तेदारों को भी फोन किया। राजकुमार के दो बेटे और एक बेटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed