फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Business slowed down after the wedding season ended

Prayagraj News: सहालग खत्म होने के बाद मंदा पड़ा व्यापार

Fri, 12 Dec 2025 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Fri, 12 Dec 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Business slowed down after the wedding season ended
लालगोपालगंज- जगमोहन पांडेय
इस वर्ष की सहालग छह दिसंबर को समाप्त हो चुकी है। लगन खत्म होने के साथ बाजारों में ग्राहकों की आवक कम होने से व्यापार धड़ाम हो गया है।
विज्ञापन




बीते दो महीनों से बाजारों में जबरदस्त खरीदारी थी। सहालग के दौरान ऑटोमोबाइल से लेकर फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक्स, जनरल स्टोर और फुटपाथ पर दुकान सजाए फल-फ्रूट एवं अन्य छोटे दुकानदारों तक के यहां ग्राहकों की भीड़ होती थी। शादियों की तैयारियों के कारण लोगों ने जमकर खर्च किया था। ऑटो कारोबारी शिव कुमार सिंह, तबरेज आलम, फर्नीचर व्यवसायी सर्वेश केसरवानी, जनरल स्टोर कारोबारी उबैदुर्रहूमान ने बताया कि लगन समाप्त होते ही कारोबार में भारी गिरावट आई है। विगत डेढ़-दो महीने की तुलना में अब व्यापार 10 प्रतिशत भी नहीं हो रहा है।








शुभ मुहूर्त और सहालग का आर्थिक व धार्मिक महत्व



शृंग्वेरपुर पीठाधीश्वर जगद्गुरू स्वामी नारायणाचार्य शांडिल्य महाराज ने बताया कि भारतीय संस्कृति में विवाह संस्कार के लिए शुभ मुहूर्त अत्यंत महत्वपूर्ण माने जाते हैं। सहालग की तिथियों में खरीदारी और धन का प्रवाह स्वाभाविक रूप से बढ़ता है। लगन समाप्त होते ही पंचांगानुसार खरमास आरंभ होता है, जिसमें शुभ कार्य पूर्णतः वर्जित होते हैं।
विज्ञापन

एक फरवरी तक मांगलिक कार्यों पर विराम



आचार्य जगमोहन पांडेय (मोछा पांडेय) ने बताया कि 16 दिसंबर को दोपहर 1ः51 बजे सूर्यदेव वृश्चिक से धनु राशि में प्रवेश करेंगे, जिससे खरमास की शुरुआत होगी। खरमास 14 जनवरी रात 9ः39 बजे सूर्य के मकर राशि में जाने पर समाप्त हो जाएगा। शुक्र एक फरवरी को उदित होगा, जिसके बाद 14 मार्च तक सभी मांगलिक कार्य शुभ माने जाएंगे।

लालगोपालगंज- जगमोहन पांडेय

लालगोपालगंज- जगमोहन पांडेय

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed