{"_id":"5e10e4608ebc3e8791705d8b","slug":"bus-to-mnnit-and-kanpur-from-lucknow-will-be-available-from-ggic-ground-allahabad-news-ald264821149","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ की एमएनएनआईटी और कानपुर की बस मिलेगी जीजीआईसी मैदान से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ की एमएनएनआईटी और कानपुर की बस मिलेगी जीजीआईसी मैदान से
विज्ञापन
Bus to MNNIT and Kanpur from Lucknow will be available from GGIC ground
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रयागराज। प्रयागराज से लखनऊ, कानपुर एवं अन्य प्रमुख शहरों के लिए रोडवेज बस से यात्रा करने वाले यात्रियों को रविवार से थोड़ी परेशानी झेलनी पड़ सकती है। दस जनवरी से शुरू हो रहे माघ मेले के मद्देनजर जिला प्रशासन के निर्देश पर रोडवेज बसों का संचालन मेला अवधि तक शहर के विभिन्न स्थानों से करेगा। लखनऊ, प्रतापगढ़, फैजाबाद रूट की बसें यात्रियों को जहां एमएनएनआईटी के सामने एनआरआईपीटी मैदान से मिलेंगी तो वहीं कौशांबी, कानपुर, आगरा, दिल्ली की बसें सिविल लाइंस स्थित जीजीआईसी मैदान से मिलेंगी।
दरअसल 31 दिसंबर 2019 को ही डीएम प्रयागराज की अध्यक्षता में हुई बैठक में माघ मेला के दौरान सिविल लाइंस और जीरोरोड से संचालित बसों को अन्य स्थानों से संचालित करने की बात हुई थी। हालांकि रोडवेज अफसर सिर्फ प्रमुख स्नान पर्व पर ही बसों को अन्य स्थान से चलाने की बात कर रहे थे लेकिन पुलिस इसके लिए तैयार नहीं हुई। अब रविवार पांच जनवरी से सिविल लाइंस और जीरोरोड बस स्टेशन से संचालित बसों का संचालन अलग-अलग स्थानों से होने जा रहा है। रोडवेज ने रविवार को ही बस संचालन के लिए चयनित स्थानों पर शौचालय, प्रकाश आदि की व्यवस्था करने की बात कही है। बताया जा रहा है कि रविवार से सिर्फ लखनऊ और कानपुर रूट की बसों का ही स्थान बदला जा रहा है, लेकिन बाद में जौनपुर, वाराणसी, गोरखपुर मार्ग की बसें झूंसी बस स्टेशन एवं रीवा, चित्रकूट एवं मिर्जापुर रूट की बसें नैनी स्थित लेप्रेसी मिशन चौराहा से प्रमुख स्नान पर्व के दौरान चलेंगी।
इन स्थान से होगा बसों का संचालन
रूट का नाम बस संचालित होने का स्थान
लखनऊ, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, फैजाबाद रूट एमएनएनआईटी चौराहे के सामने प्रिटिंग कालेज मैदान से
जौनपुर, गोरखपुर, आजमगढ़, वाराणसी रूट झूंसी बस स्टेशन से
कौशांबी, कानपुर, आगरा, अलीगढ़, दिल्ली रूट जीजीआईसी मैदान सिविल लाइंस से
रीवा, बांदा, चित्रकूट, मिर्जापुर रूट लेप्रेसी मिशन चौराहा से (सिर्फ मुख्य स्नान पर्व पर )