फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Bus station opens amid half-hearted preparations, passengers remain absent

Prayagraj : आधी-अधूरी तैयारी के बीच खुला बस स्टेशन, यात्री रहे नदारद

Mon, 01 Dec 2025 04:08 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 01 Dec 2025 04:08 PM IST
सार

सिविल लाइंस बस स्टेशन पर पुनर विकास का कार्य शुरू होने के बाद सोमवार एक दिसंबर से सीएमपी डिग्री कॉलेज के सामने विद्या वाहिनी मैदान से बसों का संचालन यूपी रोडवेज ने शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
Bus station opens amid half-hearted preparations, passengers remain absent
केपी कॉलेज के पास विद्या वाहिनी कैंपस में खड़ीं रोडवेज की बसें। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सिविल लाइंस बस स्टेशन पर पुनर विकास का कार्य शुरू होने के बाद सोमवार एक दिसंबर से सीएमपी डिग्री कॉलेज के सामने विद्या वाहिनी मैदान से बसों का संचालन यूपी रोडवेज ने शुरू कर दिया है। हालांकि यहां काफी अव्यवस्था भी देखने को मिली। यहां अनाउंसमेंट सिस्टम का अभाव है। यात्री शेड भी यहां काफी छोटा बनाया गया है। इसमें बस मुश्किल एक बार में 25 से 30 यात्री ही बैठ सकते हैं। शेष को खड़े होकर ही बसों का इंतजार करना पड़ रहा है।

विज्ञापन


बस स्टेशन पर लाइट की भी उचित व्यवस्था देखने को नहीं मिली। सिर्फ मुख्य गेट पर ही कर हैलोजन लगाए गए हैं। पेयजल के लिए आरओ सिस्टम अभी यहां काम नहीं कर रहा है। लोग टंकी के पानी से ही अपनी प्यास बुझा रहे हैं। लखनऊ रूट की साधारण बस बीते डेढ़ घंटे से यहां पर नहीं आई है। इस वजह से बस स्टैंड पर अफरा तफरी का भी माहौल बना हुआ है। लखनऊ रूट के तमाम यात्री बस का है।
विज्ञापन



विद्या वाहिनी मैदान के आधे हिस्से में ही बिछाया खड़ंजा, जगह-जगह गंदगी का ढेर

आधी अधूरी तैयारियों के साथ सीएमपी डिग्री कॉलेज के निकट विद्या वाहिनी मैदान पर बनाया गया अस्थायी बस स्टेशन सोमवार से शुरू हो गया है। यहां पहले दिन सन्नाटा पसरा रहा। यहां बसों का आगमन तो हुआ लेकिन यात्री नहीं मिले। यात्रियों का इंतजार करने के बाद बसें वापस सिविल लाइंस बस स्टेशन की ओर रवाना हो गईं। वहीं दूसरी ओर सिविल लाइंस बस स्टेशन से दिन भर बसों की आवाजाही होती रही। इस वजह से कई बार जाम की स्थिति भी बनी।

सिविल लाइंस बस स्टेशन के पुनर्विकास कार्य की वजह से यूपी रोडवेज ने विद्या वाहिनी मैदान को अस्थायी बस स्टेशन के रूप में विकसित किया है। शनिवार को रोडवेज प्रशासन ने एलान किया था कि रविवार से लखनऊ, अयोध्या, सुल्तानपुर, कानपुर, दिल्ली रूट की बसें विद्या वाहिनी मैदान से संचालित होंगी। वहीं, सिविल लाइंस से गोरखपुर व वाराणसी रूट की बसों का संचालन होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed