फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Bulldozers will soon run on hundreds of houses affected by widening, PDA issued notice

Widening : चौड़ीकरण की जद में आए सैकड़ों मकानों पर जल्द चलेगा बुलडोजर, पीडीए ने जारी किया नोटिस

Sun, 30 Jun 2024 10:42 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 30 Jun 2024 10:42 AM IST
सार

महाकुंभ को देखते हुए शहर की 41 सड़कों का चाैड़ीकरण किया जा रहा है। चाैड़ीकरण के दायरे में आने वाले अधिकतर मकानों को गिरा दिया गया है। कुछ सड़कों का काम भी पूरा हो गया है। अब करीब दो साै मकान रह गए हैं।

विज्ञापन
Bulldozers will soon run on hundreds of houses affected by widening, PDA issued notice
सड़क चौड़ीकरण। सांकेतिक चित्र - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

महाकुंभ को देखते हुए शहर की 41 सड़कों का चाैड़ीकरण किया जा रहा है। चाैड़ीकरण के दायरे में आने वाले अधिकतर मकानों को गिरा दिया गया है। कुछ सड़कों का काम भी पूरा हो गया है। अब करीब दो साै मकान रह गए हैं। इन मकानों को गिराने के लिए प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) की ओर से पूर्व में ही नोटिस जारी कर दी गई है। कई लोगों ने खुद से मकान गिराने के लिए समय मांगा था।

विज्ञापन


पीडीए के जोनल अधिकारी ने बताया कि सड़कों के चाैड़ीकरण का काम तेज कर दिया गया है। अगले कुछ महीनों इसे पूरा करना है। इसलिए चाैड़ीकरण के दायरे में आने वाले मकानों को जल्द से जल्द ढहाया जाएगा। अगर लोग खुद से नहीं गिराएंगे तो जेसीबी से गिराया जाएगा। साथ ही उनसे जुर्माना भी वसूला जाएगी।

विज्ञापन

बुलडोजर की कार्रवाई ने पकड़ी तेजी

महाकुंभ के मद्देनजर सड़कों के चौड़ीकरण का कार्य तेजी पर चल रहा है। शहर के चारों तरफ मकानों को तोड़कर सड़कों को चौड़ा किया जा रहा है। इसके लिए भवन मालिकों को पहले से ही नोटिस जारी किया जा चुका है। लोकसभा चुनाव नजदीक आने पर बुलडोजर की रफ्तार धीमी हो गई थी। चुनाव बीतने के बाद बुलडोजर ने फिर रफ्तार पकड़ ली है। शहर विभिन्न सड़कों को चौड़ी करने के साथ ही नैनी, झूंसी में बुलडोजर गरज रहा है।

नोटिस मिलने के बाद भवन मालिक स्वयं मकान को तोड़वाकर उसकी मरम्मत करा रहे हैं। अगर पीडीए मकान तोड़ रहा है तो उसका बुलडोजर चिन्हत स्थान तक तो भवन तोड़ता ही है शेष भवन भी हिल जाता है जिसमें रहना खतरे से खाली नहीं रहता। इसलिए नोटिस मिलने के बाद लोग स्वयं ही तोड़वा रहे हैं। महाकुंभ के पहले ही सड़कों को दुरुस्त करने का समय निर्धारित किया गया है। समय सीमा में कार्य करने के लिए तेजी से चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। चौड़ीकरण की जद में आने वाले गृहस्वामी खासे परेशान हैं। मकान को तोड़वाने और उसकी मरम्मत कराने में लाखों रुपये खर्च आ रहा है। जिससे उनका पूरा बजट गड़बड़ हो जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed