फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Bull attacked an old man going by bicycle died on the spot, video viral

Prayagraj : साइकिल से जा रहे बुजुर्ग पर सांड ने किया हमला, मौके पर ही मौत, वीडियो वायरल

Thu, 30 Jun 2022 10:20 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 30 Jun 2022 10:20 PM IST
सार

नैनी के फूलमंडी निवासी (75) भृगुनाथ वर्मा  कीडगंज इलाके में घरों जाकर फूल बेचते थे। रोज की तरह ही बृहस्पतिवार को भी वह फूल लेकर कीडगंज के चौखंडी इलाके में पहुंचे। यहां पर सड़क के किनारे वह अपनी साइकिल से जा रहे थे।

विज्ञापन
Bull attacked an old man going by bicycle died on the spot, video viral
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : social media

विस्तार

कीडगंज थाना क्षेत्र के चौखंडी इलाके में बृहस्पतिवार की सुबह साइकल जा रहे एक बुजुर्ग भृगुनाथ वर्मा पर सड़क किनारे खड़े सांड ने हमला कर दिया। हमले के बाद बुजुर्ग सड़क पर गिर गए। इसके बाद सांड उनको रौंदता हुआ चला गया। घटना में वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। पूरा घटनाक्रम एक घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। देखते ही देखते वीडियो वायरल होने लगा। जिसने भी इसको देखा वह हैरान रह गया। मौके पर पहुंची कीडगंज की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन

 


नैनी के फूलमंडी निवासी (75) भृगुनाथ वर्मा  कीडगंज इलाके में घरों में जाकर फूल बेचते थे। रोज की तरह ही बृहस्पतिवार को भी वह फूल लेकर कीडगंज के चौखंडी इलाके में पहुंचे। यहां पर सड़क के किनारे वह अपनी साइकिल से जा रहे थे। तभी एक सांड अचानक वहां खड़े लोगों की तरफ दौड़कर आने लगा। जिसे देखकर मौके पर मौजूद लोग अपनी जान बचाने के लिए भागने लगे, लेकिन भृगुनाथ अपनी साइकिल मोड़ने लगे। इसी बीच  सांड ने उन पर हमला कर दिया और उनको अपनी सींघों से उठाकर सड़क पर पटक दिया।

विज्ञापन

 

इसके बाद सांड दोबारा उनको पैरों से कुचलते हुए चला गया। घटना के बाद स्थानीय लोग दौड़कर उनकी मदद के लिए पहुंचे। उन्होंने भी उठने का प्रयास किया, लेकिन उठ नहीं सके और मौके पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया। उधर, घटना की जानकारी होते ही पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर भृगुनाथ के परिजनों को जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पूरे शहर में इसको लेकर चर्चा होने लगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed