{"_id":"625db277f2c7fb38d871e4b5","slug":"budget-approved-to-pay-the-cost-of-land-to-the-army-work-of-rob-will-start-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : सेना को जमीन की कीमत चुकाने के लिए बजट मंजूर, जल्द शुरू होगा आरओबी का काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : सेना को जमीन की कीमत चुकाने के लिए बजट मंजूर, जल्द शुरू होगा आरओबी का काम
Tue, 19 Apr 2022 12:18 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 19 Apr 2022 12:18 AM IST
सार
शहर उत्तरी को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए सलोरी आरओबी मजार तिराहे के पास जहां से उठाना है, वहां से लेकर अंत तक 1.27 हेक्टेयर भूमि सेना की आ रही है। इस भूमि के बदले भूमि देने की बात पहले सेतु निगम ने सेना से की थी।
विज्ञापन
demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सलोरी आरओबी के निर्माण में आने वाली बाधाएं दूर हो गई हैं। इस आरओबी की राह में सेना की जमीन आने से एनओसी लेने के लिए सेतु निगम को चक्कर काटना पड़ रहा था। लेकिन, अब इस जमीन की कीमत चुकाने के लिए शासन ने 46.63 करोड़ रुपये मंजूर कर दिए हैं। सेना के खाते में जल्द ही धनराशि हस्तांतरित कर दी जाएगी, ताकि एनओसी की प्रक्रिया पूरी की जा सके। सलोरी आरओबी के ठप पड़े निर्माण को जल्द ही शुरू किया जाएगा। इस आरओबी के निर्माण के लिए भूमि की बाधा अब दूर हो गई है।
विज्ञापन
शहर उत्तरी को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए सलोरी आरओबी मजार तिराहे के पास जहां से उठाना है, वहां से लेकर अंत तक 1.27 हेक्टेयर भूमि सेना की आ रही है। इस भूमि के बदले भूमि देने की बात पहले सेतु निगम ने सेना से की थी। लेकिन, लंबी मशक्कत के बाद भी भूमि उपलब्ध नहीं हो सकी। ऐसे में सेना ने एनओसी देने से इंकार कर दिया और आरओबी का निर्माण सेतु निगम को रोकना पड़ गया।
विज्ञापन
इसके बाद डीएम के हस्तक्षेप पर इस आरओबी के निर्माण के लिए सेना की जमीन की पैमाइश कराकर मूल्यांकन कराया गया तो इसकी कीमत सर्किल रेट के हिसाब से 46.63 करोड़ रुपये आंकी गई। इस रकम को चुकाने के लिए सेतु निगम ने प्रस्ताव भेजा था।
विज्ञापन
अब शासन ने इस रकम को मंजूरी दे दी है। सेना की जमीन की कीमत चुकाने के लिए रकम सेतु निगम के खाते में आ गई है। अब इस रकम को सेना को हस्तांतरित करने के लिए पत्र लिखकर बैंक एकाउंट मांगा गया है। सेतु निगम के अफसरों के मुताबिक खाता संख्या मिलते ही जमीन की कीमत के बदले रकम हस्तांतरित कर एनओसी की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।
आरओबी की पाइलिंग का अब शुरू होगा काम
सलोरी आरओबी का निर्माण आरंभ करने के लिए पहल शुरू कर दी गई है। 76 मीटर तक सेतु निगम के हिस्से की जमीन में पाइलिंग का काम कराया जा रहा था, लेकिन पिछले दिनों इसे भी रोकना पड़ा था। कहा जा रहा है कि स्टील और अन्य सामग्री की कमी की वजह से काम रोकना पड़ा था। अब स्टील आ गया है। इससे पाइलिंग का काम जल्द ही आरंभ करा दिया जाएगा।