{"_id":"69693e91d07f435d080882aa","slug":"bsps-show-of-strength-on-mayawatis-birthday-reiterates-2027-target-naini-news-c-417-1-sald1007-2661-2026-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: मायावती के जन्मदिन पर बसपा का शक्ति प्रदर्शन, 2027 का लक्ष्य दोहराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: मायावती के जन्मदिन पर बसपा का शक्ति प्रदर्शन, 2027 का लक्ष्य दोहराया
Fri, 16 Jan 2026 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Fri, 16 Jan 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के 70वें जन्मदिन पर फूलपुर के रूदापुर गांव स्थित बंदरहिया बाग में मंडल स्तरीय कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में पार्टी नेताओं ने मौजूदा सरकार की कानून-व्यवस्था पर हमला बोला और वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में सत्ता में वापसी का संकल्प दोहराया।
मुख्य अतिथि मंडल प्रभारी और पूर्व मंत्री गया चरण दिनकर ने कहा कि प्रदेश और देश में हत्या, लूट और अपराध की घटनाएं बढ़ी हैं। उन्होंने कहा कि बसपा सरकार में कानून-व्यवस्था मजबूत थी और बहुजन समाज के उत्थान के लिए कार्य किए गए। इसी भरोसे के साथ पार्टी 2027 में सरकार बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही है।
मुख्य मंडल प्रभारी सतीश जाटव ने कहा कि वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों में बसपा ही संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करने वाला विकल्प है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और जनसंपर्क तेज करने का आह्वान किया। इस दौरान आकाश राव ने समाजवादी पार्टी पर भाजपा से मिलीभगत का आरोप लगाया। शाबिर सिद्दीकी व अशोक सोनकर ने मायावती को जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
अध्यक्षता जगन्नाथ पाल एवं संचालन चिंतामणी ने किया। इस मौके पर मंडल प्रभारी अतुल टीटू, रामराज सरोज, सिद्धार्थ, मुरलीधर, नरेश चंद्र नागर, राजेंद्र दिवाकर, रामनरेश पासी, अश्वनी राणा, अभिषेक गौतम, टीएन जैसल मौजूद रहे।
पूर्व मुख्यमंत्री मायावती का मनाया जन्मदिन
कस्बे में पूर्व मुख्यमंत्री मायावती का जन्मदिन बृहस्पतिवार को मनाया गया। इस दौरान केक काटकर उनकी दीर्घायु की कामना की गई। मौके पर हरिशंकर प्रजापति, सुरेश सनी, राम प्रसाद बिंद, गामा, छब्बू जैसल, बुलबुल जैसल और धाकड़ प्रजापति आदि मौजूद रहे।