फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   BSP will not take any action against the wife of Mafia Atiq Ahmed, Mayawati tweeted

प्रयागराज : माफिया अतीक अहमद की पत्नी के खिलाफ बसपा फिलहाल नहीं करेगी कोई कार्रवाई, मायावती ने किया ट्वीट

Mon, 27 Feb 2023 12:14 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 27 Feb 2023 12:14 PM IST
सार

माफिया अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन के खिलाफ बसपा फिलहाल कोई कार्रवाई नहीं करेगी। राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल की हत्या के बाद एफआईआर में नाम आने के बाद अफवाह उड़ी थी कि बसपा शाइस्ता परवीन को बाहर का रास्ता दिखा सकती है।

विज्ञापन
BSP will not take any action against the wife of Mafia Atiq Ahmed, Mayawati tweeted
मायावती - फोटो : social media

विस्तार

माफिया अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन के खिलाफ बसपा फिलहाल कोई कार्रवाई नहीं करेगी। राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल की हत्या के बाद एफआईआर में नाम आने के बाद अफवाह उड़ी थी कि बसपा शाइस्ता परवीन को बाहर का रास्ता दिखा सकती है, लेकिन बसपा सुप्रीमो मायावती ने ट्वीट कर इसका खंडन किया है। मायावती ऩे अपने ट्वीट में कहा है कि जब तक आरोप साबित नहीं हो जाता तब तक पार्टी शाइस्ता के खिलाफ कार्रवाई नहीं करेगी। अतीक के कुकर्मों की सजा उसके परिवार को नहीं दी जाएगी।

विज्ञापन

 

मायावती ने अपने ट्वीट में कहा है कि प्रयागराज में राजू पाल की वर्षों पहले हुई हत्या के मुकदमे का अहम गवाह अधिवक्ता उमेश पाल व उनके गनर की हत्या के मामले में अतीक अहमद के लड़के और उनकी पत्नी के ऊपर एफआईआर की सूचना प्रकाशित हुई है। बसपा ने इसको गंभीरता से लेते हुए यह निर्णय लिया है कि इस मामले में चल रही जांच में इनके दोषी साबित होते ही शाइस्ता परवीन को पार्टी से  जरूर निष्कासित कर दिया जाएगा।

विज्ञापन

मायावती ने आगे कहा कि यह सर्वविदित है कि अतीक अहमद समाजवादी पार्टी का प्रोडक्ट है। जिस पार्टी से वह एमपी व एमएलए आदि भी रहा है। अब राजू पाल की पत्नी भी बीएसपी से सपा में चली गई है, जिस पार्टी को वह मुख्य दोषी ठहराती थी। अत: इसकी आड़ में कोई भी राजनीति करना ठीक नहीं है। किसी भी अपराध की सजा बीएसपी द्वारा उनके परिवार व समाज के किसी भी निर्दोष व्यक्ति को नहीं दी जाती है, किंतु यह सच है कि पार्टी किसी भी जाति व धर्म के आपराधिक तत्व को बढ़ावा नहीं देती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed