फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   BSNL to lock in, 261

बीएसएनएल में ताला लगने की नौबत, 261 अधिकारियों-कर्मचारियों ने बीआरएस मांगा

Tue, 12 Nov 2019 02:12 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Tue, 12 Nov 2019 02:12 AM IST
विज्ञापन
BSNL to lock in, 261
बीएसएनएल - फोटो : PTI

लगातार घाटे से जूझ रहे बीएसएनएल में कर्मचारियों के वेतन व एक्सचेंजों के बिजली बिल के बजट के लाले पड़ने के बाद बीआरएस लेने की होड़ मच गई है। सोमवार तक 261 अधिकारियों, कर्मचारियों ने बीआरएस के लिए ऑन लाइन आवेदन कर शीर्ष प्रबंधन से सहमति जताई। इनमें 22 अफसर भी शामिल हैं। कुछ ऐसे भी विभाग, पटल व एक्सचेंज हैं, जहां तैनात अफसर से लेकर परिचारक तक सभी ने बीआरएस के लिए आवेदन किया है। ऐसे में दो महीने बाद बीआरएस की संस्तुति होने पर एक साथ कई दफ्तरों में ताले लगने की नौबत आ जाएगी।

विज्ञापन


बीएसएनएल में 50 वर्ष से अधिक आयु के अधिकारियों कर्मचारियों को स्वैच्छिक सेवा निवृत्ति देने के एलान के बाद ऑन लाइन आवेदन करने वालों की बाढ़ सी आ गई है। तीन दिसंबर तक इसके लिए विंडो खुली रहेगी। चार दिसंबर से देनदारियों का आकलन आरंभ हो जाएगा। 31 जनवरी 2020 तक ऐसे अधिकारियों, कर्मचारियों को बीआरएस देकर विभाग से विदा करने की तैयारी है। प्रयागराज में इस आयु वर्ग के 313 अधिकारियों, कर्मचारियों में से 261 ने सोमवार की शाम तक बीआरएस के लिए आवेदन किया। इसमें 22 अफसर शामिल हैं।
विज्ञापन


बीएसएनएल के कई ऐसे विभाग हैं, जिसमें नीचे से ऊपर तक सभी ने बीआरएस के लिए आवेदन किया है। वित्त विभाग में लेखाधिकारी प्रीता बाजपेयी से लेकर परिचारक रामआसरे तक ने बीआरएस के लिए आवेदन किया है। इस विभाग में तैनात दो अन्य अफसर भी बीआरएस की कतार में लगे हैं। पीआरओ एसबी उपाध्याय के अनुसार कई एक्सचेंज भी ऐसे हैं, जहां तैनात सभी अधिकारियों-कर्मचारियों ने बीआरएस के लिए आवेदन किया है। ऐसे कई दफ्तरों पर ताला लगने की आशंका पैदा हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि यह भी कहा जा रहा है कि बीआरएस के बाद खाली पदों पर दूसरे विभागों के कर्मी शिफ्ट किए जाएंगे। साथ ही चार की जगह एक कर्मी से काम चलाया जाएगा, ताकि विभाग बंद भी न हो और काम भी चलता रहे।


आउट सोर्सिंग से संचालित होगी संचार प्रणाली
प्रयागराज। बीएसएनएल में बड़े पैमाने पर अफसरों और कर्मचारियों को स्वैच्छिक सेवा निवृत्ति दिए जाने के बाद संचार प्रणाली को आउट सोर्सिंग के जरिए चलाया जाएगा। पीआरओ एसबी उपाध्याय ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि आउटसोर्सिंग की प्रक्रिया कारपोरेट कार्यालय की ओर से शुरू कर दी गई है। फरवरी से इसका क्रियान्वयन आरंभ कर दिया जाएगा।

03 दिसंबर तक बीआरएस के लिए ऑन लाइन आवेदन करने को खुली रहेगी विंडो
31 जनवरी तक देनदारियों का भुगतान कर होगी विदाई
50 वर्ष से अधिक उम्र वाले अधिकारियों-कर्मचारियों को मिलेगा बीआरएस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed