फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   BSA asks for affidavit for release of salary

वेतन जारी करने के लिए बीएसए ने शिक्षकों से मांगा शपथ पत्र

Sat, 22 May 2021 08:12 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 22 May 2021 08:12 PM IST
सार

  • 2003 के पहले के प्रमाण पत्रों का सत्यापन ऑनलाइन नहीं होने से होगी परेशानी

विज्ञापन
BSA asks for affidavit for release of salary
शपथपत्र - फोटो : getty images

विस्तार

प्रदेश सरकार की ओर से 69 हजार सहायक अध्यापक भर्ती में नौकरी पाए शिक्षकों को कोरोना काल में शपथ पत्र लेकर वेतन जारी करने के आदेश के बाद बीएसए की ओर से जिले के शिक्षकों से शैक्षिक प्रमाण पत्रों के संबंध में शपथ पत्र मांगा गया है। बीएसए संजय कुमार कुशवाहा की ओर से जारी मांगे जाने के बाद शिक्षक जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में शपथ पत्र जमा कर रहे हैं। बीएसए की ओर से सोमवार तक वेतन जारी करने की संभावना है।
विज्ञापन


2003  के पहले डिग्री पूरी करने वाले अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्र ऑनलाइन नहीं होने के चलते इनका सत्यापन संभव नहीं होगा। ऐसे में 2003 के पहले शैक्षिक अर्हता हासिल करने वालों को शपथ पत्र लेकर वेतन जारी करना संभव नहीं होगा।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष देवेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं प्रदेश सरकार से सभी अभ्यर्थियों से शपथ पत्र लेकर वेतन जारी करने की मांग की है। उनका कहना है कि इन अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों की जांच के बाद ही जिला समिति ने नौकरी के लिए चुना है, ऐसे में शपथ पत्र लेने के बाद उन्हें वेतन जारी कर दिया जाए। उनका कहना है कि कोरोना संक्रमण के दौर में शिक्षक बिना वेतन के काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed