फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Brutally thrashed child in school for not depositing fees, video viral on social media

Prayagraj : फीस न जमा करने पर स्कूल में बच्चे की बेरहमी से पिटाई, सोशल मीडिया में वीडियो वायरल, मुकदमा दर्ज

Sun, 12 Feb 2023 06:35 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 12 Feb 2023 06:35 PM IST
सार

मेजा स्थित एक कॉन्वेंट स्कूल में बच्चे की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि फीस न जमा करने के कारण बच्चे को बेंच पर लिटाकर टीचर के द्वारा डंडे से बेरहमी से पिटाई की गई है।

विज्ञापन
Brutally thrashed child in school for not depositing fees, video viral on social media
बच्चे की पिटाई का वायरल वीडियो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पढ़ाई में कमजोर बच्चे की स्कूल प्रबंधक ने जमकर पिटाई कर दी। घटना का वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने रविवार को प्रबंधक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच बीएसए ने बीईओ उरुवा को सौंपी है। शनिवार को एक वीडियो वायरल हुआ था, इसमें खानपुर के मां गंगा पब्लिक स्कूल के प्रबंधक योगेश गुप्ता बेंच पर लिटाकर एक बच्चे की पिटाई कर रहे हैं। मामले की जांच-पड़ताल में पता चला कि उक्त वीडियो चार माह पुराना है।

विज्ञापन


बच्चे के पिता प्रमोद केशरी निवासी मेजा रोड सोरांव-पांती ने भी पुलिस को बताया था कि उनका बेटा दूसरे स्कूल में पढ़ता था, लेकिन उसको अच्छी शिक्षा देने के लिए मां गंगा पब्लिक स्कूल में कक्षा एक में दाखिला दिलाया था। वह पढ़ने में बेहद कमजोर था। जिसे सुधारने के लिए उन्होंने स्कूल प्रबंधन से निवेदन किया था। रविवार को मेजा पुलिस ने स्कूल के प्रबंधक योगेश गुप्ता के खिलाफ आईपीसी की दफा 323,75/ 82 (1) जेजे एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर तफ्तीश शुरू की है।
विज्ञापन


मेजा के एसीपी विमल किशोर मिश्र ने बताया कि बच्चे की पिटाई से संबंधित वायरल हुए वीडियो की जांच-पड़ताल कराई गई। वीडियो चार माह पुराना है, लेकिन स्कूल प्रबंधक द्वारा जिस तरीके से बच्चे की पिटाई की गई थीस वह अमानवीय है। पिता प्रमोद केशरी की तहरीर पर स्कूल प्रबंधक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपी प्रबंधक की तलाश की जा रही है। उरुवा के खंड शिक्षा अधिकारी नीरज श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

पिता ने कार्रवाई से किया था इनकार
घटना का वीडियो वायरल होने के बाद बच्चे के पिता ने भी एक वीडियो जारी कर इसे चार पांच माब पुराना वीडियो बताया था। कहा कि बच्चे के भविष्य के लिए अगर टीचर के द्वारा कुछ कड़ाई की जाती है तो इसमें कोई गलत बात नहीं है। उन्हें विद्यालय और यहां के टीचरों से कोई शिकायत नहीं है।

 

स्कूल परिसर में छात्र की पिटाई, कांग्रेसियो ने की कार्रवाई की मांग

मेजा खानपुर स्थित माँ गंगा पब्लिक स्कूल में छात्र की पिटाई के मामले में प्रिंसिपल, शिक्षक सहित अन्य सहित आरोपी लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की कांग्रेसियो ने मांग की है। शनिवार को सोशल मीडिया पर तेजी वायरल हो रहे वीडियो में बताया जा रहा है की छात्र द्वारा फीस ना जमा कर पाने के कारण शिक्षक ने छात्र को टेबल पर लिटाकर बर्बरतापूर्वक डंडे से पिटाई कर दी। जिससे ग्रामीण छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। इस मामले को लेकर कांग्रेस के जिला प्रवक्ता हसीब अहमद और यमुनापार कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अरुण तिवारी ने शिक्षा मंत्री सहित आला अधिकारियों से इस प्रकरण पर कार्रवाई की मांग की है।

आरोपी प्रबंधक के खिलाफ दर्ज किया गया मुकदमा
घटना का वीडियो सामने आने के बाद बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने विद्यालय के प्रबंधक को पत्र जारी कर तत्काल स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश जारी किया था। पत्र में कहा गया था कि पीएमओ इंडिया, सीएमओ आफिसर, बीएसए प्रयागराज के ट्विटर पर एक वीडियो तटैग किया गया है जिसमें पता चला है कि फीस न जमा करने पर बेंच पर लिटाकर बच्चे की पिटाई की जा रही है। यह कृत्य बालकों का निशुल्क और अनिवार्य शिक्षा अधिनियम 2009 का उल्लंघन है। इस संब्ंध में तत्काल अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करें, अन्यथा इसे आरटीई 2009 का उल्लंघन मानते हुए विद्यालय की मान्यता समाप्त करने की कार्रवाई कर दी जाएगी, जिसके लिए विद्यालय प्रबंधन स्वयं जिम्मेदार होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed