{"_id":"62436d0181ab0e07a9322f36","slug":"brutal-murder-of-a-young-man-by-hitting-him-with-an-iron-rod-and-a-brick-stone-allahabad-news-ald329806598","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोहे की रॉड और ईट पत्थर से कूंचकर युवक की नृशंस हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोहे की रॉड और ईट पत्थर से कूंचकर युवक की नृशंस हत्या
विज्ञापन
नीबी-भतकार गांव में सोमवार की रात शिव कुमार निषाद की लोहे के रॉड और ईंट-पत्थर से कूंचकर हत्या कर दी गई। इस नृशंस वारदात को उसके चचेरे भाइयों ने ही अंजाम दिया। शिव को बचाने में उसकी चचेरी भाभी और भतीजी भी जख्मी हो गईं। आरोपी चचेरे भाइयों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक कत्ल अवैध संबंधों को लेकर हुआ है। मामले की जांच की जा रही है।
नीबी-भतकार गांव की मल्लाह बस्ती निवासी फुल्लन निषाद के तीन बेटों में 26 वर्षीय शिव कुमार निषाद मेहनत-मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। शिव कुमार का बड़ा भाई उदल निषाद कुछ दूरी पर मकान बनाकर रहता है। जबकि शिव कुमार छोटे भाई भाई अजय और मां शांति देवी के साथ एक मकान में रहता था। शिव कुमार की मां शांति देवी ने बताया कि सोमवार रात में वह और बेटा शिव कुमार घर के बाहर चारपाई पर सोए थे।
रात तकरीबन बारह बजे बगल मकान में रहने वाले उसके जेठ के बेटे कल्लू और प्रद्युम्न पुत्र कल्लन निषाद वहां आए तथा शिव कुमार को अपने साथ घर ले गए। दोनों भाइयों ने घर के भीतर ले जाकर लोहे की रॉड और ईंट-पत्थर से कूंचकर शिव कुमार की हत्या कर दी। इस दौरान शिव कुमार को बचाने के लिए उसकी चचेरी भाभी निशा देवी और भतीजी आराधना आगे आईं तो उन पर हमला कर जख्मी कर दिया गया।
विज्ञापन
निशा के सिर में गंभीर चोट आई थी। हत्या करने के बाद चचेरे भाई कल्लू उर्फ विजय और प्रद्युम्न कछार होते वहां से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मंगलवार को शिव कुमार के बड़े भाई उदल की तहरीर पर आरोपी कल्लू और प्रद्युम्न के खिलाफ हत्या की धारा में केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
पत्नी गई थी मायके
झूंसी। शिव कुमार का विवाह दो साल पहले करेली थाना क्षेत्र के मदारीपुर निवासी मत्ती देवी से हुआ था। तकरीबन तीन माह पहले उसे बेटी भी हुई है। पत्नी इन दिनों मायके में थी।
दस साल की बालिका के सामने युवक को उतारा मौत के घाट
झूंसी। चचेरे भाइयों कल्लू और शिव कुमार का मकान बिल्कुल सटा हुआ है। सोमवार की रात के तकरीबन बारह बजे कल्लू के घर के भीतर से चीख-पुकार होने लगी। उस वक्त कल्लू के बड़े भाई स्व. अनिल निषाद की दस साल की बेटी आराधना सोई हुई थी, शोरगुल सुनकर उसकी नींद खुल गई।
कमरे से बाहर आई तो देखा कि उसके दोनों चाचा कल्लू और प्रद्युम्न शिव को लोहे की रॉड और पटरे से मार रहे थे। आराधना की मां निशा देवी शिव कुमार को बचाने का प्रयास कर रही थी। मासूम आराधना भी शिव को बचाने के लिए आगे आई थी लेकिन दोनों चाचा ने उसे भी मारपीटकर जख्मी कर दिया था।
मामले में एसपी गंगापार अभिषेक अग्रवाल का कहना है कि अवैध संबंध को लेकर युवक की हत्या की गई। कत्ल के दोनों आरोपियों कल्लू उर्फ विजय तथा प्रद्युम्न से पूछताछ की जा रही है।