{"_id":"5e6d38b48ebc3ea4d47ad316","slug":"brutal-incident-in-colonelganj-body-found-one-km-away-from-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्नलगंज में नृशंस वारदात, घर से एक किमी दूर मिली लाश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्नलगंज में नृशंस वारदात, घर से एक किमी दूर मिली लाश
Sun, 15 Mar 2020 01:34 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 15 Mar 2020 01:34 AM IST
विज्ञापन
prayagraj news
- फोटो : prayagraj
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्नलगंज के सादियाबाद में आधी रात आरओ पानी के व्यवसायी मो. आमिर(26)की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। उसका खून से लथपथ शव घर से करीब एक किमी दूर स्थित एक बस्ती में मिला। घरवालों ने मोहल्ले में ही रहने वाले परिचित युवक पर शक जताया है जो घटना के बाद से गायब है। खबर लिखे जाने तक अफसर मौके पर मौजूद रहकर जांच पड़ताल में जुटे थे।
सादियाबाद में रहने वाले नसीम प्राइवेट काम करते हैं। उनका दो बेटों और तीन बेटियों में दूसरे नंबर का आमिर मुंबई में रहता था। कुछ महीनों पहले ही वह घर चल आया और आरओ पानी का व्यवसाय शुरू कर दिया। शनिवार को खाना खाने के बाद रात नौ बजे के करीब वह कुछ देर में आने की बात कहकर घर से निकला। रात 11 बजे के करीब घर से करीब एक किमी की दूरी पर स्थित बस्ती के पीछे झाड़ियों में उसका खून से लथपथ शव मिलने से सनसनी फैल गई।
मोहल्ले के लोगों की सूचना पर पहले डायल 112 और फिर कर्नलगंज पुलिस पहुंची। कुछ ही देर में एसपी सिटी बृजेश कुमार श्रीवास्तव भी आ गए। जांच पड़ताल में पता चला कि चाकू से गोदकर बड़ी बेरहमी से उसे मौत के घाट उतारा गया था। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की तो मृतक की शिनाख्त हुई। जानकारी पर एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज भी आ गए। मौके के हालात देखकर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मर्चरी भेजवा दिया। उधर सूचना मिली तो घरवाले रोते-बिलखते मौके पर पहुंच गए। खबर लिखे जाने तक एसपी सिटी कई थानों की फोर्स लेकर मौके पर जांच पड़ताल में जुटे रहे।
विज्ञापन
फिलहाल तहरीर नहीं मिली है। मोहल्ले के ही एक युवक पर शक जताया जा रहा है जो घटना के बाद से घर में ताला लगाकर गायब है। उसकी तलाश की जा रही है। साथ ही कई अन्य बिंदुओं को भी ध्यान में रखकर जांच पड़ताल की जा रही है।
बृजेश कुमार श्रीवास्तव, एसपी सिटी
विज्ञापन
सादियाबाद में रहने वाले नसीम प्राइवेट काम करते हैं। उनका दो बेटों और तीन बेटियों में दूसरे नंबर का आमिर मुंबई में रहता था। कुछ महीनों पहले ही वह घर चल आया और आरओ पानी का व्यवसाय शुरू कर दिया। शनिवार को खाना खाने के बाद रात नौ बजे के करीब वह कुछ देर में आने की बात कहकर घर से निकला। रात 11 बजे के करीब घर से करीब एक किमी की दूरी पर स्थित बस्ती के पीछे झाड़ियों में उसका खून से लथपथ शव मिलने से सनसनी फैल गई।
विज्ञापन
मोहल्ले के लोगों की सूचना पर पहले डायल 112 और फिर कर्नलगंज पुलिस पहुंची। कुछ ही देर में एसपी सिटी बृजेश कुमार श्रीवास्तव भी आ गए। जांच पड़ताल में पता चला कि चाकू से गोदकर बड़ी बेरहमी से उसे मौत के घाट उतारा गया था। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की तो मृतक की शिनाख्त हुई। जानकारी पर एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज भी आ गए। मौके के हालात देखकर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मर्चरी भेजवा दिया। उधर सूचना मिली तो घरवाले रोते-बिलखते मौके पर पहुंच गए। खबर लिखे जाने तक एसपी सिटी कई थानों की फोर्स लेकर मौके पर जांच पड़ताल में जुटे रहे।
विज्ञापन
रुपयों के लेनदेन का सामने आया विवाद
पुलिस सूत्रों का कहना है कि फिलहाल घरवालों से पूछताछ में हत्या के पीछे रुपयों के लेनदेन का विवाद सामने आया है। दरअसल मृतक की मां स्वयं सहायता समूह का संचालन करती है जिसमें मोहल्ले का ही एक युवक भी शामिल था। हालांकि वह मोहल्ले में अक्सर समूह में खुद के रुपये लगे होने की बात कहता था। साथ ही मृतक के परिवार के बारे में भी उल्टी-सीधी बात कहता था। शनिवार शाम भी उसने ऐसा ही किया था। जिसकी जानकारी पर आमिर उसे समझाने गया था। आरोप है कि उसी ने आमिर की हत्या कर दी। हालांकि जिस नृशंस तरह से उसे मौत के घाट उतारा गया, उससे मामला आशनाई से भी जुड़ा होने की आशंका जताई जा रही है।फिलहाल तहरीर नहीं मिली है। मोहल्ले के ही एक युवक पर शक जताया जा रहा है जो घटना के बाद से घर में ताला लगाकर गायब है। उसकी तलाश की जा रही है। साथ ही कई अन्य बिंदुओं को भी ध्यान में रखकर जांच पड़ताल की जा रही है।
बृजेश कुमार श्रीवास्तव, एसपी सिटी