फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Brother-in-law raped thirteen-year-old sister-in-law, police arrested

प्रयागराज : तेरह वर्षीय साली से जीजा ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sun, 01 May 2022 09:47 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 01 May 2022 09:47 PM IST
सार

नैनी थाना क्षेत्र के कांशीराम कालोनी निवासी एक व्यक्ति के बच्चे का बीते 28 अप्रैल को जन्मदिन था। उसकी पत्नी बीते कई महीने से अपने मायके में रह रही थी। वह अपने मायके गया और बच्चे के जन्मदिन पर सभी को आमंत्रित किया।

विज्ञापन
Brother-in-law raped thirteen-year-old sister-in-law, police arrested
दुष्कर्म - फोटो : demo pics

विस्तार

क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहने वाली किशोरी के साथ उसके जीजा ने ही तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया। इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो उन्होंने आरोपी की पत्नी को जानकारी दी। आरोपी की पत्नी ने ही उसके खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। 

विज्ञापन



नैनी थाना क्षेत्र के एक कालोनी निवासी एक व्यक्ति के बच्चे का बीते 28 अप्रैल को जन्मदिन था। उसकी पत्नी बीते कई महीने से अपने मायके में रह रही थी। वह अपने मायके गया और बच्चे के जन्मदिन पर सभी को आमंत्रित किया। उसकी पत्नी तो नहीं आई लेकिन उसकी 13 वर्षीय साली जन्मदिन मनाने उसके घर आ गई। आरोप है कि देर रात उसने तमंचे के बल पर साली से दुष्कर्म किा।
विज्ञापन



अगले दिन सुबह जब वह अपने घर गई तो उसने परिजनों को इसकी जानकारी दी। परिजन उसे लेकर नैनी कोतवाली पहुंचे। यहां कोई सुनवाई नहीं होने पर वह मामले की शिकायत लेकर एसएसपी ऑफिस गए। एसएसपी के आदेश पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed